ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

राहुल गांधी के राजनीतिक करियर को चमकाने जेपीसी को मुद्दा बना रही कांग्रेस: किरण रिजिजू

नई दिल्ली । संसद का बजट सत्र खत्म हो गया है, लेकिन परिषद सत्र के दूसरे चरण में कामकाज बिल्कुल भी नहीं हो सका। एक ओर जहां भाजपा और सत्तारूढ़ सांसदों ने लोकतंत्र को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को मुद्दा बनाया तो वहीं विपक्ष अदानी मामले को लेकर जेपीसी की मांग पर अड़ा रहा। विपक्ष आज भी अदानी मुद्दे को लेकर जेपीसी की मांग कर रहा है। राहुल गांधी जबरदस्त तरीके से केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसके अलावा कांग्रेस के तमाम नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और अदानी मामले में जेपीसी की मांग की। इन सब के बीच से एनसीपी के प्रमुख और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक शरद पवार ने जेपीसी को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया, जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
शरद पवार के बयान से सरकार को संजीवनी मिल गई है। शरद पवार के बयान के बाद अब सरकार की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने साफ तौर पर कहा है कि राहुल गांधी के राजनीतिक करियर को चमकाने के लिए कांग्रेस इसे एक मुद्दा बना रही थी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट कमेटी बनाकर मुद्दे को देख रहा है। उन्होंने कहा कि ये सारा मुद्दा राहुल गांधी के राजनीतिक कैरियर को चमकाने के लिए बनाया जा रहा है। देश संविधान से चलता है। हालांकि, पवार के बयान पर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अदानी मामले पर चाहे तृणमूल कांग्रेस हो या एनसीपी की अपनी-अपनी अलग राय हो, लेकिन इससे विपक्ष की एकजुटता में कोई दरार नहीं आएगी। संजय राउत उद्धव गुट के नेता हैं, जो एनसीपी के साथ गठबंधन में हैं।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि जेपीसी की मांग हमारे सभी साथियों ने की, ये बात सच है मगर हमें लगता है कि जेपीसी में 21 में से 15 सदस्य सत्ताधारी पार्टी के होंगे। यहां ज्यादातर लोग सत्ताधारी पर्टी के हों, वहां देश के सामने सच्चाई कहां तक आएगी। शरद पवार ने कहा कि एक जमाना ऐसा था, जब सत्ताधारी पार्टी की आलोचना करनी होती थी तो हम टाटा-बिड़ला का नाम लेते थे। टाटा का देश में योगदान है। आजकल अंबानी-अदानी का नाम लेते हैं, उनका देश में क्या योगदान है, इस बारे में सोचने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button