ब्रेकिंग
Canada Spouse Visa Update: कनाडा स्पाउस वीजा नियमों में बड़ा बदलाव; SOWP के लिए अब IELTS पास करना हो... Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का टॉर्चर! माना एयरपोर्ट पर पारा 45 डिग्री पहुंचा, रायपुर ... Bilaspur Court Decision: बिलासपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कड़ी सजा; कोर्ट का बड... Bilaspur Cyber Crime: बिलासपुर में म्यूल अकाउंट का बड़ा भंडाफोड़; 5-10 हजार में छात्रों-मजदूरों के ब... Raipur Crime News: रायपुर के कमल विहार में होटल की व्हाट्सएप चैट वायरल; युवतियों के फोटो भेजकर सौदेब... Raipur Crime News: रायपुर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए बड़ी ठगी; शादी का झांसा देकर युवती को लूटने वा... Janjgir Champa: जांजगीर में बीजेपी नेता पर दर्ज FIR कुछ ही घंटों में शून्य घोषित; एसपी ने ASI को किय... Jashpur NH 43 Accident: जशपुर में भीषण हादसा; बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक के हुए दो टुकड़े, गुस्साए... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में गूंजा 'जय श्रीराम'; रामकथा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, जगद्गुर... Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय का चिरमिरी में औचक दौरा; खाद वितरण में गड़बड़ी पर दो बड़े अधिक...
मनोरंजन

खत्म हुआ कृष्णा अभिषेक-गोविंदा का सालों पुराना विवाद

मशहूर कॉमेडियन-एक्टर कृष्णा अभिषेक का उनके सुपरस्टार मामा गोविंदा और मामी सुनीता आहूजा से मनमुटाव जगजाहिर है। काम के अलावा कृष्णा अपने पारिवारिक झगड़े को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, अब कृष्णा ने मामा-मामी संग रिश्ते में आई खटास पर खुलकर बात की है, जिसे जान ऐसा लग रहा है कि इनके बीच धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो रहा है।

दरअसल, अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फायर ऑफ लव – रेड’ के पोस्टर और टीजर लॉन्च पर कृष्णा ने परिवार में चल रही समस्याओं के बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने कहा, ‘यह परिवार है। मैं उनसे प्यार करता हूं।’ गौरतलब हो कि इस फिल्म में कृष्णा के साथ पायल घोष, कंचन भोर, कमलेश सावंत और भरत दाभोलकर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। कृष्णा को पिक्चर में पायल घोष संग रोमांस फरमाते देखा जाएगा।

‘फायर ऑफ लव – रेड’ के टीजर लॉन्च इवेंट में कृष्णा ने अपने मामा गोविंदा और मामी सुनीता संग चल रहे पारिवारिक विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए साझा किया, ‘जो भी कॉन्ट्रोवर्सीज आती हैं मैं ज्यादा देखता नहीं क्योंकि उसके पीछे ढेर सारा प्यार है। अगर मेरी मामी सुनीता मुझ पर गुस्सा हैं- मुझे लगता है कि यह बहुत सारा प्यार है।

कृष्णा ने अपनी बात में जोड़ते हुए आगे कहा, ‘अगर वह मुझसे नाराज हैं किसी बात से, गुस्सा करते हैं मुझसे तो यह ढेर सारा प्यार है, और अगर मैं नाराज हूं कुछ कहता हूं- यही प्यार है। तो यह सब पारिवारिक मामला है। यह सब प्यार है।’

गौरतलब हो कि बीते दिन गोविंदा से भी उनके पारिवारिक मतभेद पर सवाल किया गया था, जिस पर एक्टर ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया था। बता दें कि गोविंदा और कृष्णा के बीच साल 2018 से मनमुटाव चल रहा है। दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे पर निशाना साधते देखे गए थे। हालांकि, अब दोनों इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आते हैं। वहीं, कृष्णा के ताजा बयान से लग रहा है कि परिवार में वापस से सबकुछ ठीक होने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button