ब्रेकिंग
Raipur WRS Colony Dussehra: रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में जला 50 फीट का रावण, सीएम विष्णु... BJYM National Team Appointments: बीजेपी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग ब... India Women vs Zimbabwe T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 3-0 से रौंदा, रायपुर में क्लीन स्वीप ... Korba Dussehra 2026: ऊर्जाधानी कोरबा में 120 फीट ऊंचे रावण का हुआ भव्य दहन, लाल मैदान में उमड़ा जनसै... Dhamtari Balrampur Dussehra News: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर... Bastar Dussehra 2026: बस्तर दशहरा में धूमधाम से निभाई गई 600 साल पुरानी मावली परघाव की रस्म, उमड़ा भ... Chhattisgarh Police Smration Divas: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान, कहा— बस्तर में नक्सलवाद... Durg Steel Plant Accident: भिलाई के निजी स्टील प्लांट में हादसे के बाद बड़ा एक्शन, प्लांट निदेशक और ... Police Smaran Divas Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, कांकेर, सुकमा और अन्य जिलों में मनाया गया ... Khunti St. Michael School Attack: खूंटी में संत मिखाइल स्कूल के फादर पर जानलेवा हमला, रिम्स रेफर— आक...
राज्य

घर के ताले तोड़ कर एक लाख की नकदी और सोने की ज्वेलरी चोरी

गांव नौशहरा में चोर घर के ताले तोड़कर नकदी और सोने के गहने चुरा ले गए। थाना पुरानाशाला पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुखविंदर सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी नौशहरा ने बताया कि वह परिवार के साथ अपने ससुराल गांव अवांखा गया था। इस बीच गांव के एक व्यक्ति ने उसे फोन पर बताया कि घर में ताला तोड़ कर चोरी हुई है।

निर्मल सिंह ने बताया कि जब वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। ऊपरी मंजिल के दरवाजे खुले हुए थे और सामान बिखरा हुआ था।

उसने कहा कि घर से एक सोने की चेन और एक लाख रुपए की नकदी चोरी हो गई थी। उसे पता चला है कि चोरी की वारदात को आरोपित सोनू और सन्नी निवासी काहनूवान ने अंजाम दिया है। दोनों पिछले दो दिन से उनके घर के आस-पास मोटरसाइकिल पर चक्कर लगा रहे थे।

मामले के जांच अधिकारी एएसआइ जगदीश सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

दो हफ्ते पहले भी हुई थी ऐसी घटना

बता दें कि दो हफ्ते पहले मास्टर कॉलोनी दीनानगर में ऐसी ही घटना हुई थी। चोर बंद पड़े घर के ताले तोड़ कर सोने के गहने और नकदी चुरा ले गए। थाना दीनानगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपित की पहचान कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

प्रमोद जोशी पुत्र लेट वेद प्रकाश निवासी मास्टर कालोनी ने बताया कि उसकी भाभी स्नेह सरिता जोशी करीब तीन दिन पहले अपनी बेटी श्रुति जोशी से मिलने के लिए नोएडा (यूपी) गई थी। जाने से पहले वह घर की निगरानी के लिए कह गई थी। जब वह देखभाल के लिए भाभी के घर पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला पड़ा था। उसने बताया कि अलमारी से तीन तोले सोने के गहने और करीब पांच हजार रुपए की नकदी गायब है।

 

Related Articles

Back to top button