ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
मध्यप्रदेश

केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए विकास तीर्थ यात्रा निकालेगा भाजयुमो

भोपाल। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा निकालने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब ‘विकास तीर्थ’ यात्रा निकालने जा रही है। पार्टी ने यह जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) को दी है।भाजयुमो इसी माह वाहन रैली निकालेगा। रैली में दो पहिया और चार पहिया वाहन शामिल रहेंगे।

इस दौरान सभाओं का आयोजन कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता को बताई जाएंगी। इसके लिए भाजयुमो ने हर जिले में किए गए विकास कार्यों की सूची तैयार की है। इसमें छोटे-बड़े सभी विकास कार्यों को शामिल किया गया। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ‘विकास तीर्थ’ यात्रा निकाली जा रही है, जिससे मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में किया जा सके।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने बताया कि पार्टी ने यह जिम्मेदारी उन्हें दी है। केंद्र और प्रदेश सरकार के माध्यम से प्रदेश में कई बड़े काम हुए हैं, लेकिन जनता को यह पता भी होनी चाहिए कि उनके लिए भाजपा सरकार में बुनियादी संसाधनों का किस तरह विकास हो रहा है।

ऐसे काम भी हुए हैं जो जिनसे लोगों को रोजगार मिल रहा है। इनमें कई कार्य मूर्त रूप में आ गए हैं तो कुछ निर्माणाधीन हैं। सभाओं में लाड़ली बहना योजना के बारे में भी बताया जाएगा। योजना के अंतर्गत राज्य सरकार निर्धारित मापदंड पूरा करने वाली महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह दे रही है।

Related Articles

Back to top button