ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिली इंदौर की होनहार बेटी तनिष्का सुजीत

इंदौर ।  सिर्फ 11 साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा और 12 साल की उम्र में 12 वीं की परीक्षा पास कर कीर्तिमान रच चुकी है इंदौर की होनहार बेटी तनिष्का सुजीत। मात्र 15 वर्ष की उम्र में सबसे कम उम्र की ग्रेजुएट भी बन जाएगी। वर्तमान में डीएवीवी बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। तनिष्का को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अवसर मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तनिष्का से बहुत सी चर्चा की। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी मौजूद रहे।
इंदौर की बेहद प्रतिभाशाली एवं होनहार बेटी तनिष्का ने कोरोना के दौरान अपने पिता को खो दिया, लेकिन इसके बाद भी हौसला नहीं हारा और फिलहाल वह देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही है। प्रधानमंत्री से मुलाकात में सांसद शंकर लालवानी ने अहम भूमिका निभाई। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि तनिष्का एक अद्भुत बच्ची है और पूरे विश्व में भारत का एवं इंदौर का नाम रोशन कर सकती है। तनिष्का ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, तो मैंने प्रधानमंत्री के कार्यालय में तनिष्का की उपलब्धियों के बारे में बताया। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने मुलाकात का समय दिया और यह सिर्फ तनिष्का के लिए ही नहीं बल्कि पूरे इंदौर के लिए गौरव की बात है।

प्रधानमंत्री ने तनिष्का से की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने तनिष्का से पूछा कि वह भविष्य में क्या बनना चाहती है? तनिष्का ने कहा वह चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनना चाहती है। प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट विज़िट करने का सुझाव भी दिया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने तनिष्का से पूछा कि वह पढ़ने के लिए विदेश क्यों जाना चाहती है, जिस पर तनिष्का ने जवाब दिया कि वो अंतरराष्ट्रीय कानूनों के बारे में पढ़ाई करना चाहती है, ताकि एक बेहतर जज साबित हो सकें।

होनहार बेटी का रखे ध्यान

प्रधानमंत्री ने तनिष्का से पूछा कि वह डिजिटल फील्ड में क्या करती है, तनिष्का ने बताया कि वह भारत के बड़े टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म में अर्ली कोडर का खिताब जीत चुकी है। पीएम ने सांसद शंकर लालवानी से कहा कि वह इंदौर की होनहार बेटी का ध्यान रखें और इसे आगे बढ़ने में हरसंभव योगदान दें। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान तनिष्का की मां अनुभा अवस्थी, सांसद शंकर लालवानी एवं मयूर सेठी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button