ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में लूटपाट के विरोध पर बेखौफ बदमाशों ने दूध कारोबारी को मारी गोली, सोने की चेन और अंगूठिय... हाथरस के सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टेंपो की जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत, क... श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित हुई बड़े स्तर की 'मॉक ड्रिल', इमारत ढहने की स्थिति में या... दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर हुई अजीब घटना: 55 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग अदला-बदली के बाद ... मथुरा में अनोखी घुड़चढ़ी का अनूठा नजारा: जीजा ने अपने दो सालों को पहनाई 500-500 के नोटों से बनी एक-ए... दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, एयरपोर्ट पर केंद्र... उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 144 डीएसपी और एसीपी के हुए तबादले, कई कमिश्नरेट ... सोना न खरीदने की पीएम मोदी की अपील पर सियासत तेज: बीजेपी ने कांग्रेस से की माफी की मांग, कहा- प्रधान... रूस-यूक्रेन युद्ध की आंच अब पोलैंड तक पहुंची: रूसी मिसाइलों और ड्रोन के गिरने से बढ़ी NATO में हलचल,... वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश सेतु के लोकार्पण के तुरंत बाद हंगामा, राजद समर्थकों पर एनड...
खेल

प्रियांशु ने पहली बार सुपर 300 अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया

प्रियांशु राजावत ने जबरदस्त फॉर्म का परिचय देते हुए ओरलिआंस मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया। उन्होंने फाइनल में विश्व नंबर 49 डेनमार्क के मैग्नस जोहांसन को तीन गेमों के संघर्ष में 21-15, 19-21, 21-16 से पराजित किया। विश्व नंबर 58 प्रियांशु ने 68 मिनट में यह मुकाबला जीता। यह उनका पहला सुपर 300 अंतरराष्ट्रीय खिताब है।

आक्रामक खेल ने दिलाई जीत

21 वर्षीय धार (मध्य प्रदेश) के राजावत ने पहले गेम में अच्छी शुरुआत कर 9-7 की बढ़त बनाई। जल्द ही उन्होंने स्कोर 18-11 कर गेम आसानी से जीत लिया, लेकिन दूसरे गेम में मैग्नस ने वापसी की 8-5 और 14-9 की बढ़त बनाई। अंत में उन्होंने यह गेम जीतक बराबरी कर ली। तीसरी गेम में राजावत ने 5-0 की बढ़त बनाई, लेकिन मैग्नस ने 9-9 की बराबरी हासिल कर ली। यहां से राजावत ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए सात चैंपियनशिप अंक अपने नाम कर लिए। तीन मैच प्वाइंट तो मैग्नस ने बताए, लेकिन चौथी बार वह ऐसा नहीं कर सके। दोनों के बीच यह पहली भिड़ंत थी।

बड़े भाई के खेल में निकाली कमी तो प्रियांशु को शुरू कराया बैडमिंटन

प्रियांशु ने छह साल की उम्र में बैडमिंटन शुरू किया। प्रियांशु की बहन तानिया बताती हैं कि पिता भूपेंदर राजावत प्रियांशु के बड़े भाई कुणाल को धार बैडमिंटन अकादमी में ले जाते थे। प्रियांशु भी पिता के साथ जाता था। एक दिन अकादमी में प्रियांशु ने पिता से कहा भाई ठीक से नहीं खेल रहा है। उसने गलत स्ट्रोक लगाए हैं। उसे इस तरह से स्ट्रोक लगाने चाहिए, तो पिता ने कहा कि अगर तुम्हें लगता है कि भाई गलत खेल रहा तो तुम भी खेलो। उसके बाद से प्रियांशु की बैडमिंटन में एंट्री हो गई।

आठ साल की उम्र में भेज दिया हैदराबाद

इसके बाद ग्वालियर स्थित गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में ट्रायल थे। कुणाल और प्रियांशु दोनों यहां चयनित हो गए। प्रियांशु की उम्र आठ या नौ साल रही होगी जब माता-पिता ने उन्हें हैदराबाद की गोपीचंद अकादमी भेजने का फैसला लिया। यह फैसला कठिन था। प्रियांशु छोटा था और उसकी मां के हाथ से ही खाना खाने की आदत थी, लेकिन मां प्रेरणा और पिता ने प्रियांशु को हैदराबाद भेजा। प्रियांशु आज भी कहीं से घर आता है तो मां के ही हाथ से खाना खाता है।

ओलंपिक क्वालिफाई करने के बनेंगे अवसर

गोपीचंद अकादमी में प्रियांशु के कोच सियादतुल्लाह हैं। सियादत बताते हैं कि गोपी को प्रियांशु का कोर्ट पर अपनाया जाने वाला रवैया काफी पसंद है। उन्हें जीत और हार से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। गोपी सभी शटलरों को इसी तरह का रवैया अपनाने की सलाह देते हैं। सियादत के अनुसार प्रियांशु का मुख्य हथियार उनकी तेजी और ताकत है। उनका मुख्य लक्ष्य ओलंपिक में खेलना है। यहां मिली जीत प्रियांशु को सुपर-500, 750 टूर्नामेंटों में खेलना का मौका देगी। उनकी रैंकिंग बढ़ेगी। मई से पेरिस ओलंपिक के क्वालिफायर शुरु हो रहे हैं। इन टूर्नामेंटों में खेल कर ही प्रियांशु को क्वालिफाई करने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Back to top button