ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

ICC रैंकिंग में मोहम्मद सिराज का राज एक मैच के बाद बन गए वर्ल्ड के नंबर 1 गेंदबाज

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर एशिया कप जीता। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद ICC ने वनडे रैंकिंग का एलान कर दिया है। इस रैंकिंग में एक तेज गेंदबाज को बड़ा फायदा हुआ है। टीम इंडिया के इस बॉलर ने टॉप पोजिशन पर कब्जा जमा लिया है। आईसीसी विश्व कप से पहले उस गेंदबाज को खुशखबरी मिली है।

मोहम्मद सिराज बना नंबर 1 गेंदबाज

आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग में मोहम्मद सिराज नंबर 1 पर पहुंच गए हैं। सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका की कमर तोड़ दी थी। इस मैच में उन्होंने कुल 6 विकेट लिए थे। मोहम्मद सिराज की दमदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने श्रीलंका को 50 रन पर ऑल आउट कर दिया। उस प्रदर्शन के दम पर सिराज रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं।

रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

मोहम्मद सिराज आठ स्थान की छलांग लगाकर पहले स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान, जोश हेजलवुड और मिशेल मार्श को पीछे छोड़ दिया है। मोहम्मद सिराज ने एशिया कप में 10 विकेट झटके थे। इनमें 6 विकेट फाइनल में लिए थे।

Related Articles

Back to top button