ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मनोरंजन

जल्द ही पिता बनने वाले हैं विक्रांत मैसी, प्रेग्नेंट है एक्टर की वाइफ शीतल ठाकुर

ओटीटी के फेमस एक्टर विक्रांत मैसी के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। एक्टर जल्द ही पापा बनने वाले हैं। विक्रांत की वाइफ और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी कपल के करीबी सूत्र ने दी है। बता दें कि विक्रांत ने बीते साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को सात साल से डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात पॉपुलर वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के सेट पर हुई थी। कपल की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली। जिसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की और साल 2019 में विक्रांत-शीतल ने सगाई की।

जल्द ही पेरेंट्स बनेंगे शीतल और विक्रांत

विक्रांत और शीतल की इंगेजमेंट काफी सीक्रेट थी। सगाई के तीन साल बाद कपल ने साल 2022 में सात फेरे लिए। विक्रांत अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं। वे अपनी मैरिड लाइफ के बारे में मीडिया से ज्यादा बातचीत नहीं करते हैं। विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनकी मैरिड लाइफ काफी अच्छी चल रही है। वहीं, अब खबरें मिल रही हैं कि विक्रांत और शीतल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि, अभी तक दोनों की ओर से इस बात को ऑफिशियल नहीं किया गया है। लेकिन फैंस इस गुड न्यूज की अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विक्रांत और शीतल का वर्कफ्रंट

विक्रांत के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे हसीन दिलरुबा, 14 फेरे, गैसलाइट, छपाक और लव होस्टल जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। विक्रांत को सबसे ज्यादा फेम मिर्जापुर और ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीरीज से मिली। हाल ही में एक्टर मुंबईकर फिल्म में दिखाई दिए थे। अब वे जल्द ही ट्वेल्थ फेल, यार जिगरी, सेक्टर 26, फिर आई हसीन दिलरुबा फिल्म में नजर आने वाले हैं। दरअसल, विक्रांत की पत्नी शीतल भी एक एक्ट्रेस हैं। वे अपस्टार्ट्स, बिज मोहन अमर रहे, छप्पर फाड़ जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। साल 2018 में उन्होंने सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में विक्रांत मैसी के अपोजिट काम किया था।

Related Articles

Back to top button