ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
देश

विवादों के चलते ‘पानीपत’ मेकर्स को मिला नोटिस, क्या अब रिलीज पर लगेगी रोक ?

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर, कृति सेनन, संजय दत्त, जीनत अमान स्टारर फिल्म पानीपत इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म से सभी किरदारों के लुक सामने आ चुके हैं। लेकिन रिलीज से पहले ही ये फिल्म विवादों से घिर चुकी है।

दरअसल, आशुतोष गोवारीकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में महान मराठा सेनापति और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी को अपमानजनक तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, वह फिल्म के खिलाफ अदालत का रुख करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल में रहने वाले पेशवा बाजीराव की आठवीं पीढ़ी के वंशज नवाबजादा शादाब अली बहादुर ने फिल्म के निर्माता सुनीता गोवारीकर व रोहित शेलताकर और निर्देशक आशुतोष गोवारीकर को एक निश्चित डायलॉग पर नोटिस दिया है।

फिल्म के जारी हुए ट्रेलर में पार्वती बाई के रूप में अभिनेत्री कृति सैनन यह डायलॉग बोलती दिखाई देती हैं। इसमें वह कहती हैं, “मैंने सुना है पेशवा जब अकेले मुहिम पर जाते हैं, तो एक मस्तानी के साथ लौटते हैं” उनके वंशज को लगता है कि इस डायलॉग से मस्तानी और पेशवा बाजी राव का अपमान किया गया है। वर्तमान में हरियाणा के स्थान पानीपत पर हुई तीसरी लड़ाई की कहानी फिल्म ‘पानीपत’ में दिखाई गई है। यह लड़ाई 1761 में मराठा और अफगान विजेता अहमद शाह अब्दाली के बीच हुई थी, 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त ने काम किया है।

इतना ही नहीं फिल्म को लेकर अफगानिस्तान के लोग भी आपत्ति जता रहे हैं। अफगानिस्तान के लोगों का मानना है कि फिल्म में इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत ताहिर कादरी ने कहा है कि वे इस मामले में भारत सरकार के संपर्क में हैं और उस तक अफगानिस्तान के लोगों की चिंताओं को पहुंचा दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘इससे पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में मुस्लिम शासक अलाउद्दीन खिलजी को अत्याचारी के रूप में पेश किया गया था’, वहीं अब क्या फिल्म की रिलीज से पहले ये विवाद सुलझेगा या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button