ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
छत्तीसगढ़

कोरबा में SECL की दीपिका कोयला खदान के कन्वेयर बेल्ट में लगी भीषण आग

छत्तीसगढ़ के कोरबा में SECL की दीपिका कोयला खदान में कन्वेयर बेल्ट में रविवार तड़के को आग लग गई। इसके चलते करीब 200 मीटर कन्वेयर बेल्ट खाक हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कन्वेयर बेल्ट जलने से कोयला परिवहन ठप हो गया है। बताया जा रहा है कि आग से एसईसीएल को करोड़ों का नुकसान हुआ है। हालांकि अफसरों का कहना है कि एक-दो दिन में उसे रिपेयर कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, SECL की दीपका क्षेत्र में कोयला खदान है। यहां न्यू सीएचपी की कन्वेयर बेल्ट में आग लगी थी। बताया जा रहा है कि कन्वेयर का रोप ड्रम में फंस गया था। इससे ड्रम जाम हो गया। इसके बाद उठी चिंगारी से धुआं निकलने लगा। आग कन्वेयर बेल्ट तक फैल गई और ऊपर की ओर तेजी से उठने लगी। सूचना मिलने पर एसईसीएल की दो दमकल मौके पर पहुंच गईं। फायरकर्मियों ने एक घंटे से ज्यादा मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस दौरान कन्वेयर बेल्ट का बड़ा हिस्सा जल चुका था।

कन्वेयर बेल्ट के जरिए खदान से निकलने वाले कोयले का परिवहन कर ट्रकों तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद आगे सप्लाई होता है। बेल्ट के जलने से फिलहाल परिवहन रुक गया है। हादसे के चलते करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है। मौके पर एसईसीएल के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए थे। उन्होंने हादसे की जानकारी ली है। अफसरों का कहना है कि तीन में से एक सर्किट से कोयला सप्लाई बाधित हुई है। दो अन्य सर्किट चालू होने से डिस्पैच और उत्पादन में असर नहीं पड़ेगा।

 

Related Articles

Back to top button