ब्रेकिंग
Dabra Crime News: डबरा में सरकारी शिक्षक बना 'झोलाछाप डॉक्टर', गलत इंजेक्शन से महिला का पैर हुआ खराब... Dhar Crime News: धार में तेज रफ्तार कार ने मकान में घुसकर मचाई तबाही; पुलिसकर्मी की बाइक टूटी, चालक ... Pune Car Accident Update: निबंध की शर्त पर बेल और ब्लड सैंपल में हेरफेर; रईसजादे की पोर्श कार के शिक... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में आई बेल्ट की फॉरेंसिक 'लिगेचर रिपोर्ट', मौत की वजह को लेकर ब... Twisha Sharma Case: 'कोर्ट परिसर में भाई को मिली धमकी...' भाभी राशि शर्मा का बड़ा खुलासा; उठाए पुलिस... Gwalior Crime News: ग्वालियर में खाना नहीं मिलने पर होटल में ताबातोड़ फायरिंग; सीसीटीवी में कैद हुए ... India Weather Update: दिल्ली-यूपी में 25 मई तक हीटवेव का 'ऑरेंज अलर्ट', केरल में इस दिन दस्तक देगा म... Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र...
उत्तरप्रदेश

समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड पर फैसला अब कल

वाराणसी : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर मंगलवार को कोर्ट का आदेश आ सकता है। सोमवार को सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सौरभी पाठक की अदालत ने समर सिंह को पुलिस कस्टडी रिमांड आवेदन की प्रति देने के लिए मंगलवार को कोर्ट में तलब किया।

इससे पहले समर सिंह के अधिवक्ताओं अनुज यादव, विकास यादव और आषीश सिंह ने एक आवेदन दिया। इसमें कहा गया कि सारनाथ थाने की समर सिंह की 72 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी की प्रति उपलब्ध कराई जाए। इस पर अदालत ने आरोपी को जिला कारागार से पुलिस कस्टडी रिमांड संबंधी अर्जी की प्रति को देने के लिए मंगलवार को तलब किया। माना जा रहा है कि आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए अदालत समर सिंह की 72 घंटे की कस्टडी रिमांड की अर्जी मंजूर कर लेगी।

पुलिस कस्टडी रिमांड से सुलझेगी गुत्थी
पुलिस के अनुसार, कस्टडी रिमांड मंजूर होने पर आकांक्षा की आत्महत्या की वजह के संबंध में समर सिंह से विस्तार से पूछताछ की जाएगी। अब तक की पूछताछ में समर से कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही उसका डेटा भी रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।

सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च की सुबह आकांक्षा दुबे फंदे से लटकी मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी आजमगढ़ के मेंहनगर निवासी समर सिंह को गाजियाबाद से बीते छह अप्रैल की देर रात गिरफ्तार किया गया था। समर को 8 अप्रैल की शाम रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया।

जिला जेल प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शनिवार को कारागार में दाखिल होने के बाद क्वारंटीन बैरक में रखा गया समर सिंह गुमसुम है। बैरक में मौजूद अन्य बंदियों से वो बातचीत नहीं कर रहा है। रविवार देर रात तक वह अपने सोने की जगह पर बैठा ही हुआ था। सोमवार सुबह भी वह बंदियों से कन्नी काटता रहा।

 

Related Articles

Back to top button