ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

प्रज्ञा ठाकुर पर दिए अपने बयान पर माफी नहीं मांगूंगा: राहुल गांधी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में की गई अपनी विवादित टिप्पणी के लिए शुक्रवार को सदन में माफी मांग ली। प्रज्ञा ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया था। इस बीच राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि वह साध्वी प्रज्ञा पर दिए गए बयान को वापस नहीं लेंगे। उन्होंने माफी नहीं मांगने की भी बात कही है।

राहुल गांधी ने कहा, मैंने अपनी स्थिति साफ कर दी है। मैं अपने बयान पर कायम हूं और माफी नहीं मागूंगा। प्रज्ञा को आतंकवादी कहे जाने को लेक भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की है। इस पर राहुल गांधी ने कहा, ऐसा करो। तुम जो चाहो करो। मैंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने साध्वी प्रज्ञा के गोडसे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, ‘आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त कहा है। भारत के संसदीय इतिहास में यह दुखद दिन है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button