ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मध्यप्रदेश

शुजालपुर में लाडली बहना योजना महासम्मलेन में पहुंचेंगे सीएम शिवराज

शाजापुर ।   शाजापुर जिले के शुजालपुर में आज लाडली बहना योजना महासम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उज्जैन संभाग के जिलों से आई बहनों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही 12 निर्माण कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही ड़ेढ़ करोड़ की लागत से बेहरावल में निर्मित गौशाला का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 700 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अन्य जिलों से भी बल प्राप्त हुआ है।

अब तक एक लाख से अधिक महिलाओं के पंजीयन

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 के लिए जिले में अब तक करीब एक लाख दो हजार 87 महिलाओं का पोर्टल पर पंजीयन हुआ है। जिसमें जनपद पंचायत कालापीपल में कुल 21 हजार 723, मोहन बड़ोदिया में 22 हजार 678, शाजापुर में 20 हजार 490 एवं शुजालपुर में 17 हजार 721 महिलाओं का पोर्टल पर पंजीयन हुआ है। इसी तरह नगरीय क्षेत्र में नगरपालिका शाजापुर में पांच हजार 955, शुजालपुर में छह हजार 17, नगर परिषद पानखेड़ी में एक हजार 546, अकोदिया में एक हजार 753, मक्सी में दो हजार 341 एवं पोलायकलां में एक हजार 863 महिलाओं का पोर्टल पर पंजीयन हुआ है। जनपद पंचायत कालापीपल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरके मंडल ने बताया कि ग्राम पंचायत तिलावद मैना, सेमलिया, रनायल, भैंसायानागीन, पोचानेर, अरण्डिया एवं प्रतापपुरा में शत-प्रतिशत महिलाओं का पंजीयन हो गया है। इन महिलाओं के बैंक खातें को आधार से लिंक व डीबीटी सक्रिय करा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button