ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
धार्मिक

सूर्य गोचर का चार राशियों को होगा नुकसान, इनको संभलकर रहने की जरूरत

Sun Transit April: नवग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल 2023 को राशि परिवर्तन करेंगे. सूर्य इस दिन मीन राशि छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव यहां 15 मई 2023 तक भ्रमण करेंगे.

इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसका चार राशि के जातकों को बेहद नुकसान होने वाला है, आइये इसके बारे में जानते हैं पं. उमाशंकर मिश्र से.

आइये जानते हैं कि सूर्य के राशि परिवर्तन का किसे होगा नुकसान

वृषभ राशि: पं. उमाशंकर मिश्र के मुताबिक सूर्य वृष राशि के बारहवें भाव में 14 अप्रैल को गोचर करने जा रहे हैं, यह स्थिति वृष राशि के जातकों के लिए ठीक नहीं है. ज्योतिषाचार्य पं. उमाशंकर मिश्र का कहना है कि इससे वृष राशि के जातक का मन अशांत होगा, उनका कामकाज में मन नहीं लगेगा. वाद- विवाद हो सकता है.

कन्या राशि: मेष संक्रांति पर सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा. इस दौरान कन्या राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. पं. उमाशंकर के अनुसार मेष राशि में सूर्य के रहने की अवधि में आपको वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी. सूर्य गोचर की एक महीने की अवधि में आपका खर्च बढ़ सकता है.

मकर राशि: सूर्य का राशि परिवर्तन कर मेष राशि में प्रवेश करना मकर राशि वालों की चिंता का सबब बनेगा. 14 अप्रैल को हो रहा सूर्य का राशि परिवर्तन एक महीने की अवधि में 15 मई तक मकर राशि वालों के सुख में कमी करेगा. माता को लेकर कष्ट हो सकता है, जरूरी कामकाज अभी ना करें तो अच्छा.

मीन राशि: सूर्य अप्रैल में हो रहे गोचर की अवधि में मीन राशि के द्वितीय भाव में प्रवेश करेगा, इस राशि के जातक के लिए इस दौरान समय सामान्य रहेगा. सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है, वाहन चलाने में सावधानी रखने की जरूरत है. विरोधी पक्ष मजबूत हो सकता है, जरूरी कार्य सोच समझकर करें.

Related Articles

Back to top button