ब्रेकिंग
Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ...
लाइफ स्टाइल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- अब नवनियुक्त टीचर्स को मिलेगी इतनी सैलेरी

MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षकों को नियुक्ति के पहले साल 70% वेतन और दूसरे साल से शत प्रतिशत वेतन मिलना शुरू हो जाएगा. बता दें कि कमलनाथ सरकार में नए सरकारी टीचर्स के लिए 3 साल का प्रोबेशन पीरियड और इस दौरान पहले साल मूल वेतन का 70%, दूसरे साल 80% और तीसरे साल 90% और चौथे से 100% सैलरी देने का नियम बनाया गया था.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी शिक्षकों की सैलरी को लेकर बड़ी घोषणा की है. सीएम शिवराज ने बुधवार को कहा कि शिक्षकों को नियुक्त के पहले साल 70% वेतन और दूसरे साल से शत प्रतिशत वेतन मिलना शुरू हो जाएगा.

दरअसल, सीएम हाउस में बुधवार को नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि आज मैं एक फैसला कर रहा हूं, एक काम जो पिछली सरकार ने गलत किया था, उसको मैं थोड़ा सुधार रहा हूं. अब  पहले साल 70% और दूसरे साल 100% सैलरी दी जाएगी. चार हिस्सों में बांटना मुझे तो न्याय नहीं लगता, तरसा-तरसा कर देना मुझे ठीक नहीं लगता. इसलिए पहले साल आपकी परीक्षा का है तो 70%, दूसरे साल अच्छा पढ़ाओगे तो 100% वेतन.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग को बधाई देना चाहूंगा. आपने बहुत गंभीरता से नई शिक्षा नीति लागू करने का काम किया है, लगातार हम लोग प्रयास कर रहें है. नेशनल अचीवमेंट सर्वे में हम लोग 17वें नंबर पर थे, आज हम लोग 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं.’

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2021 से लेकर अब तक 60 हजार से अधिक शिक्षक नियुक्त हुए हैं, 53 जिलों के हिसाब से पिछले 3 सालों में प्रदेश के प्रत्येक जिले में औसतन 1000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हुई हैं.

 

Related Articles

Back to top button