ब्रेकिंग
Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ...
देश

महाराष्ट्र: उद्धव संग मंत्रियों ने संविधान की अनदेखी कर ली शपथ, राज्यपाल ने जताई आपत्ति

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके मंत्रियों के शपथग्रहण के तरीके पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आपत्ति जताई है। बता दें कि गुरुवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने शपथ से पहले अपने-अपने चहेते नेताओं और भगवान को याद किया।

सूत्रों के अनुसार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस घटनाक्रम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी है। खुद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय उद्धव ठाकरे ने शुरुआत में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का वंदन और बालासाहब ठाकरे का स्मरण करते हुए मैं शपथ लेता हूं।

वहीं शिवसेना कोटे से मंत्री बने एकनाथ शिंदे ने शपथ लेने के पहले कहा कि मैं शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे का वंदन करते हुए, धर्मवीर आनंदी गेर का स्मरण करते हुए, माता-पिता के आशीर्वाद के साथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री माननीय उद्धव ठाकरे का आशीर्वाद लेकर मैं शपथ लेता हूं। शिवसेना कोटे से दूसरे नेता सुभाष देसाई ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज और माननीय बालासाहब ठाकरे का वंदन करते हुए शपथ लेता हूं।

एनसीपी कोटे से मंत्री बने जयंत पाटिल ने कहा कि आदरणीय शरद पवार साहब का वंदन करते हुए शपथ लेता हूं। जबकि एनसीपी के दूसरे नेता छगन भुजबल ने कहा कि जय महाराष्ट्र, जय शिवराय, मैं महताम ज्योतिराव फुले, छत्रपति शिवराय, बाबा साहब अम्बेडकर, गायत्रीमाता फुले का वंदन करता हूं। बाला साहब ठाकरे के स्मृति स्थल का वंदन करता हूं और आदरणीय शरद पवार साहब के आदेश के अनुसार माननीय उद्धव साहब ठाकरे के मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर शपथ लेता हूं।

कांग्रेस के बालासाहब थोराट ने कहा कि आदरणीय सोनिया गांधी जी के आशीर्वाद के अनुसार मैं शपथ लेता हूं। कांग्रेस के दूसरे नेता नितिन राउत ने कहा कि मैं सबसे पहले परमपूज्य डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर का वंदन करता हूं और आदरणीय सोनिया और राहुल गांधी के आशीर्वाद के साथ मैं शपथ लेता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button