ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

विपक्षी एकता के लिए मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सकते हैं पवार

नई दिल्ली ।  अदाणी मामले पर कांग्रेस से अलग रुख जाहिर कर चुके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार अगले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी एकजुटता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रह सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यह मुलाकात उस समय होने की संभावना है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर सबको एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। यह मुलाकात इस संदर्भ में भी महत्वपूर्ण हो सकती है कि हाल ही में शरद पवार ने अदाणी मामले पर कांग्रेस से अलग रुख जाहिर किया था।
जनता दल (यूनाइटेड) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। इन बैठकों में यह तय किया गया कि अधिक से अधिक विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने के साथ साथ देश के लिए ‘विपक्ष का दृष्टिकोण सामने रखा जाएगा। CM नीतीश ने बृहस्पतिवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात की थी।

Related Articles

Back to top button