ब्रेकिंग
Jharkhand Politics: जमशेदपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आदित्य साहू बोले- निर्दोष को फंसाना बंद करे ... Jamshedpur Bandh: हिमांशु हत्याकांड के बाद भड़का शहर, बढ़ते अपराध के विरोध में कल जमशेदपुर बंद का आह्व... Dr. Samuel Hahnemann Death Anniversary: रांची में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक को दी गई श्रद्ध... Mohali News: रोपड़ नहर हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान मां और ससुराल पक्ष में हुई तीखी बहस; जांच जारी PSEB Open School Admission 2026: 10वीं-12वीं ओपन स्कूल दाखिले का शेड्यूल जारी, बिना लेट फीस के इस ता... Gold & Silver Rate Today: जालंधर में सोना-चांदी के दाम जारी, चेक करें आज का ताजा भाव Amritsar Central Jail News: नशा तस्करी में जेल वार्डर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अफीम और मोबाइल बरामद Jalandhar Driving Test Center: तकनीकी खराबी से 3 घंटे तक ठप रहा सर्वर, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परेश... Gurdaspur Post Office News: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की बड़ी पहल, छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे गुरदा... Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष; चन्नी को ...
उत्तरप्रदेश

जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए मेहमानों का आगमन आज से शुरू

वाराणसी | इसे लेकर पर्यटन विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। हवाई अड्डे पर मेहमानों का स्वागत लोककला की प्रस्तुति से होगा। होटल में शहनाई की धुन से स्वागत किया जाएगा। जी-20 के कृषि विशेषज्ञों की बैठक नदेसर स्थित होटल में होगी। 17 से 19 अप्रैल तक आयोजित बैठक में जी-20 के सदस्य देशों के अलावा अन्य देशों के कृषि विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।शुक्रवार को नीदरलैंड की प्रतिनिधि चारलोट कॉर्नेलिया एरिना वरबर्ग एयर इंडिया के विमान से सुबह 11:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। शनिवार को कनाडा, फ्रांस, इटली, यूके और इंडोनेशिया के प्रतिनिधि के साथ इंटरनेशनल क्राॅप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी आरीड ट्रॉपिक्स के डॉ. संजय अग्रवाल और वर्ल्ड फूड प्रोग्राम की मिस एलिशाबेथ फौरे भी पहुंचेगी। सबसे ज्यादा मेहमान रविवार को पहुंचेंगे, जिसमें 18 देशों के 55 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

 

Related Articles

Back to top button