ब्रेकिंग
Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क...
राजस्थान

राजस्थान के भरतपुर में ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, अंबेडकर की मूर्ति लगाने पर हुआ बवाल

भरतपुर: राजस्थान में एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है। यहां, भरतपुर जिले के नदबई इलाके में बाबासहेब अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए बवाल मचा दिया। प्रदर्शनकारियों ने कुछ इलाकों में उपद्रव मचाया, जिसके बाद पुलिस जब रोकने पहुंची तो उन पर पथराव कर दिया गया।

अंबेडकर की मूर्ति लगाने पर हिंसा

दरअसल, नदबई में सरकार द्वारा एक चौराहे पर अंबेडकर की मूर्ति लगाने का एलान किया गया था। जैसे ही मूर्ति लगाने का काम शुरू होने वाला था, कुछ लोग रात में पहले ही चौराहे पर इकट्ठा हो गए और वाहनों की आवाजाही रोक दी। इसके बाद पुलिस पर भी पथराव किया गया और आगजनी भी देखने को मिली।

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उपद्रव और आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। घटना के बाद से क्षेत्र में मूर्ति को लेकर विवाद अब गहरा गया है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने बेलारा चौराहे के पास इंधन डालकर आग लगा दी थी।

यह है पूरा मामला

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस विधायक ने भरतपुर जिले में तीन इलाकों में मूर्तियां लगाने का ऐलान किया है। इसी के चक्कर में यहां बवाल मचा है। नदबई से विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना ने बाबासाहेब अंबेडकर, महाराजा सूरजमल और भगवान परशुराम की मूर्ति लगाने की बात कही थी।

देहरा मोड़ से नदबई को जा रहे रास्ते में बेलारा चौराहे पर बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति लगनी थी, जिसका विरोध जाट समाज के लोग कर रहे हैं। जाट अंबेडकर की जगह भरतपुर संस्थापक महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने की मांग कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button