ब्रेकिंग
झारखंड स्थापना दिवस पर मेधावी छात्रों को मिलेगा बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री हेमंत करेंगे सम्मानित— 3 लाख... जमशेदपुर में उमड़ी भीड़, सोने-चांदी की तेजी के बीच चमका ऑटोमोबाइल बाजार— 35% तक बढ़ी गाड़ियों की बिक... रांची में निशा भगत की मौत पर नया मोड़, पिता ने पिठोरिया थाने में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा क... रांची के डोरंडा से लापता ढाई साल के मासूम का नदी से मिला शव, एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन— इलाके में मातम रांची में सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत पर गरमाई राजनीति, बीजेपी ने की सीबीआई जांच और आरोपी की ... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वैवाहिक विवाद मामले में पति की मां और बहन को दी राहत— आपराधिक कार्यवा... झारखंड-बिहार का 10 लाख का इनामी नक्सली संजय गोदराम मुंबई से गिरफ्तार, एटीएस ने की बड़ी कार्रवाई अमृतसर में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी— सांस के मरीजों के लिए... पंजाब में छुट्टियों से भरा रहेगा नवंबर का महीना, दिवाली से लेकर गुरुपर्व तक जानें कब-कब बंद रहेंगे स... चंडीगढ़ में नवंबर की शुरुआत में भी गर्मी का अहसास, अधिकतम पारा सामान्य से ऊपर— जानिए आने वाले दिनों ...
देश

आचार-संहिता लागू के बावजूद बरामद हुई एक करोड़ की अवैध नकदी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आने के बाद चुनाव आयोग अवैध धन और अन्य सामान के परिवहन पर लगाम लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी आज करोड़ों का धन अर्जित किया गया। दरअसल बेंगलुरु शहर के एसजे पार्क थाना पुलिस ने एक ऑटो से एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है और उन्होंने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान सुरेश और प्रवीण के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ऑटो रिक्शा में रखे एक‌ करोड़ की अवैध नकदी के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक के दोनों एचडी पार्क में कॉलिंगाराल बस स्टैंड के पास एक ऑटो से आ रहे थे।

तभी चेक पोस्ट के पास पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी लेने पर ऑटो से एक करोड़ रुपये की की अवैध नकदी बरामद हुई।जब पुलिस ने दोनों से नकदी से संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा तो उन्होंने कोई भी दस्तावेज विश नहीं किया। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास पैसे से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं था।” पुलिस ने कहा कि दोनों ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस ने सभी धनराशि जब्त कर ली है और उसे आयकर विभाग को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने यह भी कहा कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।इससे पहले 6 अप्रैल को कुल 50 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गई थी। मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा, “पुलिस ने गडग जिले के दुंदूर चेक पोस्ट पर एक कार से दिन में 50 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त की थी।

Related Articles

Back to top button