ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
राजस्थान

पशु तस्करी के पांच मामले आये सामने, गोपाल टॉकीज के पास से चार गाय खोल ले गए तस्कर

अलवर। अलवर शहर में इन दिनों पशु तस्कर पूरी तरह सक्रिय हैं। कुछ दिनों से लगातार शहर में पशु तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बीती देर रात सामने आया। गोपाल टॉकीज के पास एक घर से तस्कर चार गायों को गाड़ियों में भरकर ले गए। घटना की भनक लगते ही पशुपालकों ने उनका पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। पशुपालकों लगातार उनका पीछा करते रहे फिर भी तस्कर उनको चकमा देकर फरार हो गए। पशुपालकों का आरोप है पीछा करने के दौरान पुलिस की कहीं कोई नाकाबंदी नहीं मिल, जबकि उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी थी।

पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है गौ तस्करी

अलवर शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार गौ तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिन में शहर के एरोड्रम रोड, अशोका सर्किल, मनी, कावड़, नयाबास सूर्य नगर आदि कई क्षेत्रों से गायों को ले जाने का काम तस्करों ने किया है।

गौ तस्करी की घटना से गोपालकों में रोष

अलवर शहर में लगातार हो रही गौ तस्करी के चलते गोपालकों में रोष बना हुआ है। उनको भय सता रहा है कि तस्कर उनकी गायों को अपना निशाना न बना लें। एहतियात के तौर पर रात में भी कई बार जाग-जाग कर अपने पशुओं को देखते हैं।

 

Related Articles

Back to top button