ब्रेकिंग
Chaudhary Bansi Lal University Hostels: सीबीएलयू में दो नए छात्रावासों के निर्माण से 400 छात्राओं को... Bhiwani University News: सीबीएलयू में टैलेंट हंट कार्यक्रम संपन्न, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और डीन ... Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ... Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3... CG Transport SI Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC स... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा; राजीव गांधी हत्या... Indore Cyber Fraud: सावधान! आधार और KYC का गलत इस्तेमाल कर एक्टिवेट की 101 फर्जी सिम; साइबर सेल ने आ... Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र...
टेक्नोलॉजी

Redmi Note 9 Pro आज एक बार फिर सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली। अगर आप Redmi Note 9 Pro खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज आपके पास इस स्मार्टफोन को खरीदने का मौका है। यह स्मार्टफोन आज एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध होगा और यूजर्स कई ऑफर्स का लाभ उठाकर इसे खरीद सकते हैं। बता दें कि इस स्मार्टफोन की सेल के लिए भारतीय यूजर्स को लंबा इंतजार करना पड़ा क्योंकि मार्च में होने के बाद लॉकडाउन के कारण यह सेल के लिए उपलब्ध नहीं हो सका। लेकिन अब कंपनी इस फ्लैश के जरिए सेल के लिए उपलब्ध करा ​रही है। इस स्मार्टफोन में खास फीचर्स के तोर पर 5,020mAh की बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Redmi Note 9 Pro की सेल और कीमत

Redmi Note 9 Pro को यूजर्स आज दोपहर 12 बजे Mi.com और Amazon India से खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन की कीमत पर नजर डालें तो 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है।

Redmi Note 9 Pro पर मिलने वाले ऑफर्स

फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो टेलिकॉम कंपनी Airtel डबल डाटा बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। इसका ​लाभ यूजर्स 298 रुपये और 398 रुपये वाले प्लान में उठा सकते हैं। इसके अलावा फोन को नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 9 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Redmi Note 9 Pro में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 48MP का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जबकि 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP  का तीसरा सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। फोन में यूजर्स को 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन octa-core Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें दी गई स्टोरेज को यूजर्स एक्सपेंड कर सकते हैं।

एंड्राइड 10 के साथ MIUI 11 पर आधारित Redmi Note 9 Pro में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080×2400​ पिक्सल है और फोन की स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,020mAh की बैटरी दी गई है जो​ कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Related Articles

Back to top button