ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...
दिल्ली/NCR

कीर्ति नगर में सड़क हदासे में सफाई कर्मी की हुई मौत

दिल्ली के कीर्ति नगर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जिसमें एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कीर्ति नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे कीर्ति नगर में दुर्घटना के संबंध में पीसीआर पर कॉल आई। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। मृतक की पहचान राजकुमार निवासी रघुवीर नगर, दिल्ली उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है।

कर्मचारी सड़क पर कर रहा था सफाई

पूछताछ में पता चला है कि वह एक एमसीडी कर्मचारी था जो सुबह-सुबह ड्यूटी पर था और किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पहले सड़क की सफाई कर रहा था। इसके बाद क्राइम टीम और मोबाइल फोरेंसिक वैन को बुलाया गया जिसने घटनास्थल का मुआयना किया।

जांच के आधार पर आईपीसी की धारा 279/304 ए के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button