ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

उधमपुर में बैसाखी उत्सव के दौरान हादसा, फुटब्रिज गिरने से 80 से ज्यादा लोग घायल

उधमपुर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां उधमपुर के चेनानी ब्लॉक के बैन गांव के बेनी संगम में बैसाखी उत्सव के दौरान फुटब्रिज गिर गया है। हादसे में 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
बात दें कि बेनी संगम में बैसाखी उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान फुटब्रिज गिर ने के हादसे के दौरान हड़कंप व अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस, पुलिस और राहत कर्मी पहुंचे और बचाव कार्य चल रहा है। पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि, हर साल की तरह बैसाखी पर यहां लोग जुटते हैं। इस बार भी अच्‍छी भीड़ थी, इसी के चलते यह हादसा हो गया और देविका पर बना फुट ब्रिज अचानक ही गिर पड़ा। हादसे में 80 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के अस्‍पताल पहुंचाया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्‍हें तत्काल छुट्टी दे दी गई। वहीं, पुलिस के साथ अन्‍य टीमें लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button