ब्रेकिंग
लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह... Diljit Dosanjh Concert Threat: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और अहमदाबाद कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,... Kanganwal Police Chowki Action: कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई के बीच रिहायशी कॉलोनी में चल रहा था वाहन... PGIMER Chandigarh Success: हिमाचल पुलिस के कर्मचारी राकेश को मिला नया जीवन, पीजीआई में सफल लिवर ट्रा... Mansa Devi Temple News: अश्विन मेले से पहले माप-तौल विभाग ने की प्रसाद की दुकानों की जांच, दिए सुरक्... हांसी में अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार: मां की हत्या और आपराधिक गैंग बनाने की थी खौफनाक साज... Nuh Army Recruitment Training: नूंह के युवाओं के लिए नीति आयोग की पहल रंग लाई, सेना भर्ती में 23 युव... पानीपत में लस्सी बेचने वाले पर जानलेवा हमला: बाइक रोककर की गई मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्... Faridabad Encounter: फरीदाबाद में सीनियर एचआर मैनेजर की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में ... Punjab and Haryana High Court: जान-माल पर तुरंत खतरा साबित न होना हथियार लाइसेंस रद्द करने का पर्याप...
देश

कोहरे की चादर से लिपटी राजधानी, हवा में कम हुआ जहर

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह कोहरे की चादर छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।

विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। निजी क्षेत्र की मौसम एजेंसी ‘स्काईमेट’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने ट्वीट किया कि पालम में कोहरा इतना गहरा था कि सुबह दृश्यता शून्य थी।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एएक्यूआई) 157 रहा। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो-तीन दिनों में बारिश और हवा की अनुकूल गति के कारण हवा की गुणवत्ता लगभग दो महीने में पहली बार शुक्रवार को “संतोषजनक” स्तर पर रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button