ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
देश

सीबीआई द्वारा समन किए जाने  पर कई विपक्षी नेताओं ने केजरीवाल के साथ एकजुटता प्रकट की

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा समन किए जाने के विषय पर कई विपक्षी नेताओं ने केजरीवाल के साथ एकजुटता प्रकट की। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केजरीवाल को फोन किया और एकजुटता प्रकट की तथा दोनों नेताओं की यह राय थी कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए व्यापक विपक्षी एकजुटता होनी चाहिए।
केजरीवाल को सीबीआई ने रविवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री उनके खिलाफ शुरू की गई ‘‘सभी कार्रवाइयों का ‘‘उचित समय पर जवाब देंगे। नीतीश ने कहा, ‘‘लोग जानते हैं कि उनके (केजरीवाल) खिलाफ क्या हो रहा है? वह एक जाने-माने व्यक्ति हैं और उन्होंने अपने राज्य में कई विकास कार्य किए हैं। वह अपने खिलाफ शुरू की गई सभी कार्रवाइयों का उचित समय पर जवाब देंगे।
उधर, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि आप नेता दोषी ठहराये जाने पर अदालत के खिलाफ भी एक मामला दायर करेंगे। विपक्षी नेताओं ने आम आदमी पार्टी के संयोजक के साथ ऐसे समय एकजुटता प्रकट की है, जब विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से प्रयास तेज हो गए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ विपक्षी एकजुटता को लेकर विस्तृत चर्चा की थी। इसके बाद नीतीश कुमार ने केजरीवाल और वामपंथी नेताओं सीताराम येचुरी एवं डी राजा से मुलाकात की थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने भी खरगे और राहुल गांधी के साथ विपक्षी एकजुटता को लेकर मंत्रणा की थी।

Related Articles

Back to top button