ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
राजस्थान

विधायकों से वन-टू-वन फीडबैक लेने उतरे शीर्ष नेता

जैसलमेर। सूबे में विधानसभा चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसी सिलसिले में कल से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा तीन दिन तक हर कांग्रेस विधायक से वन टू वन मिलकर फीडबैक लेंगे, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या शीर्ष नेतृत्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद तथा जैसलमेर विधायक रूपाराम के बीच दो धड़ों में बंटी कांग्रेस को एकजुट कर पाने में सफल हो पाएंगे?

नगर परिषद चुनावों से शुरू हुआ था घमासान

दरअसल जैसलमेर कांग्रेस में नगर परिषद चुनाव से विवाद चल रहा है। विधायक और मंत्री गुट के रास्ते अलग-अलग हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दोनों के समर्थक अलग-अलग ही नजर आते हैं। कुल मिलाकर जैसलमेर कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है। पंचायती राज चुनावों में भी दोनों गुट एक दूसरे के खिलाफ रहे और कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद जिला प्रमुख की कुर्सी भाजपा की झोली में चली गई। इतना ही नहीं इनका यह विवाद ऊपर तक पहुंच चुका है और सीएम गहलोत को भी जानकारी है।

गहलोत -पायलट की तर्ज पर डोटासरा ने पूर्व में मिलाए थे दोनों के हाथ

जिस तरह राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री गहलोत व पायलट के हाथ मिलाकर एकजुटता प्रदर्शित की थी उसी तर्ज पर प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने पूर्व में भी सार्वजनिक मंच पर दोनों के हाथ मिलाकर एकजुटता का संदेश देना चाहा था लेकिन ये हाथ भी गहलोत और पायलट के हाथ मिलाने जैसा ही साबित हुआ।

जिले में पहली बार जीते हैं दो कांग्रेसी विधायक

2008 में हुए परिसीमन के बाद पोकरण विधानसभा सीट अलग हुई थी। लेकिन उसके बाद 2018 तक जिले में कभी दोनों सीटों पर कांग्रेस जीत नहीं पाई थी। 2018 में मुस्लिम-मेघवाल गठबंधन से कांग्रेस ने दोनो सीटों पर विजयी पताका लहराया था। लेकिन यह गठबंधन एक साल से ज्यादा नहीं चल पाया।

 

Related Articles

Back to top button