ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: सितंबर के आखिरी हफ्ते में फिर सक्रिय हुआ मानसून, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में डिप्रे... Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने...
महाराष्ट्र

असद अहमद के एनकाउंटर पर संजय राउत का बयान

Mumbai: देश में इस समय उत्तरप्रदेश पुलिस के द्वारा किया गया एनकाउंटर सुर्खियों में हैं। इसे लेकर सभी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। अब शिवसेना नेता संजय राउत ने भी इसी संदर्भ में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में मुंबई ऐसा शहर हैं जहां सबसे ज्यादा एनकाउंटर हुए हैं।

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, “मुंबई में सबसे ज्यादा एनकाउंटर हुए हैं, शहर को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का खिताब दिया जा चुका है।” उन्होंने कहा कि कोई आतंकवादी हो तो एनकाउंटर होने चाहिए और अगर कोई माफिया है जिससे समाज को खतरा है तो ऐसे एनकाउंटर होते रहते हैं।

अगर लोग इसे लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं तो मैं कहना चाहूंगा कि मुंबई में भी लोगों ने इस तरह के सवाल खड़े किए थे। ये लोग कोर्ट में गए थे और कोर्ट की तरफ से जांच के निर्देश दिए गए थे। बाद में कई एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को जेल हुई।”

बता दें कि उमेशपाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की थी। एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके एक साथी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। अतीक का बेटा असद और गुलाम 24 फरवरी को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल थे। अब पुलिस को अन्य तीन शूटरों की तलाश है। इनमें अरमान, गुड्डू मुस्लिम और साबिर शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button