ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
खेल

अर्जुन तेंदुलकर ने नहीं मानी हार, 2 साल बाद सपना हुआ साकार

IPL: 16 अप्रैल 2023 यानी आज का दिन महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए बेहद ही खास है। आईपीएल 2023 के 22वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का मुकाबला केकेआर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में डेब्यू करने का सुनहेरा मौका मिला है।

इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा पेट की समस्या के चलते कप्तानी नहीं कर रहे है। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई टीम की कमान संभाल रहे है। बता दें कि कप्तान रोहित ने मैच से पहले वानखेड़े मैदान पर अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू कैप सौंपी। इस दौरान सभी खिलाड़ी अर्जुन को बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

केकेआर के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने किया डेब्यू

दरअसल, वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में अपने क्रिकेट करियर का आखिरी मुकाबला खेला था और इसी मैदान पर उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला है। मुंबई इंडियंस के मेंटर सचिन के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई की कैप दी। इस मैच में अरशद खान की जगह अर्जुन को प्लेइंग-11 में मौका मिला हैं।

बता दें कि अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा था और फिर आईपीएल 2023 में उन्हें रिटेन किया। साल 2021 में अर्जुन इंजर्ड होने के चलते दूसरा हाफ से बाहर हो गए थे। ऐसे में उन्हें 2 साल बाद डेब्यू करने का मौका मिला है। मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें कप्तान रोहित अर्जुन को डेब्यू कैप पहना रह है।

इस वीडियो को देख फैंस को उस पल की याद आ गई है, जब सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा को डेब्यू कैप पहनाकर आईपीएल में स्वागत किया था। बता दें कि सचिन-अर्जुन ने आईपीएल इतिहास में पहला नाम दर्ज करा लिया है। आज तक इस लीग में कोई पिता-बेटे की जोड़ी ने टूर्नामेंट नहीं खेला है।

 

Related Articles

Back to top button