ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
खेल

आईपीएल में पहली बार हुआ ऐसा, सचिन के अर्जुन ने कर दिया कमाल

IPL: आईपीएल 2023 के 22वां दो तरह से ऐतिहासिक हो गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस, WPL की जर्सी पहनकर मैदान में उतरी। दूसरे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने आईपीएल में डेब्यू किया। बता दें कि जिस टीम के लिए सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल के मैच खेले। उसी मुंबई इंडियंस के लिए अर्जुन तेंदुलकर खेलते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब हो कि सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 14 मई 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था। सचिन ने अपना आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2013 में खेला था। मजे की बात यह है कि सचिन ने आईपीएल का डेब्यू वानखेड़े में किया था और संन्यास भी इसी मैदान पर लिया था। सचिन ने आईपीएल में 78 मैच खेले और 2334 रन बनाए। इस दौरान 13 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।

वानखेड़े का मैदान बना इतिहास का गवाह

अब 15 साल बाद सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के 16वें सीजन में डेब्यू किया। रोहित शर्मा ने वानखेड़े में अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल डेब्यू कैप पहनाई। पहले मैच में अर्जुन मुंबई इंडियंस के लिए पहला ओवर किया और 5 रन दिए। वहीं सचिन ने भी आईपीएल के अपने पहले ओवर में 5 रन दिए थे। बता दें कि मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उतरी है। कप्तान रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार मुंबई के लिए कप्तानी कर रहे हैं।

19 हजार से ज्यादा लड़कियां देखने पहुंची हैं मैच

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस टीम “ESA Day” को सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही है। ESA Day का मतलब है एजुकेशन और स्पोर्ट्स सभी के लिए। ये रिलायंस फाउंडेशन द्वारा चलाया गया एक कार्यक्रम है। इस दौरान 36 एनजीओ के माध्यम से 19,000 से ज्यादा लड़कियां MI vs KKR का मैच देखने के लिए वानखेड़े आई हैं।

 

Related Articles

Back to top button