ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मनोरंजन

जॉन अब्राहम ने फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना 2’ को करने से किया मना

जॉन अब्राहम का करियर बहुत ही खराब दौर से गुजर रहा था। उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी। ऐसे में शाहरुख खान की ‘पठान’ उनके करियर के लिए संजीवनी बनी। इस फिल्म में उनका किरदार किंग खान के बराबर ही था। हालांकि, अब पता चला है कि जॉन ने बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना 2’ को करने से मना कर दिया है। इसके पीछे की वजह क्या है, आइए जान लेते हैं।

सूत्रों की मानें तो जॉन अब्राहम ने पहले इस फिल्म को करने के लिए हामी भर दी थी। इस फिल्म को साजिद खान द्वारा निर्देशित किया जाना था। साजिद ने ही इस फिल्म के लिए जॉन अब्राहम को चुना था। जॉन भी साजिद के कारण इस फिल्म को करने के लिए मान गए थे। लेकिन अब जॉन ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि जॉन ने इस फिल्म को क्यों करने से मना किया है। लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म ‘पठान’ इसका एक कारण है।

असल में, जॉन फिल्म ‘पठान’ में अपने किरदार को लेकर बहुत उत्साहित थे। उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ पर्दे पर अपने किरदार को पेश किया। अब वह कुछ दिनों तक कॉमेडी फिल्में न करके सिर्फ एक्शन, सीरियस और बड़े बजट की फिल्में करना चाहते हैं। जॉन को लगता है कि वे अभी सीरियस और एक्शन मोड फिल्मों की तैयारी में लगे हुए हैं, इसलिए इस समय उनके लिए कॉमेडी फिल्म करना सही नहीं है।

बता दें कि, ‘पठान’ की सफलता के बाद से जॉन को कई बड़ी एक्शन फिल्मों के ऑफर मिलना शुरू हो गए हैं। इसके अलावा उनकी कुछ सीरियस और एक्शन फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। जॉन की फिल्म ‘तेहरान’ इसी साल के अंत तक रिलीज किए जाने की उम्मीद है। वहीं, वह जियोपॉलिटिक्स पर आधारित एक अनटाइटल्ड फिल्म भी करने वाले हैं। वहीं, जॉन की फिल्म ‘पठान’ से उनके किरदार जिम पर भी एक फिल्म बन सकती है।

 

Related Articles

Back to top button