ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मनोरंजन

शहनाज को इग्नोर करने पर ट्रोल हुईं रश्मि देसाई

शहनाज गिल बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। शहनाज ‘किसी का भाई किसी की जान’ में जल्द ही नजर आने वाली हैं। हाल ही में, बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लग गया था। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गज सितारे इस पार्टी में शामिल हुए थे। अब इस दौरान कुछ ऐसा हुुआ, जिसे देख लोगों को भी यकीन नहीं हुआ।बीती रात को बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में कई सेलेब्स नजर आए। सोशल मीडिया पर बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी की वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

इस दौरान सबसे ज्यादा शहनाज गिल को देखकर रश्मि देसाई का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन रहा है।टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री रश्मि देसाई बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचीं। इस वक्त वह किसी से बात कर रही थीं कि तभी सामने से शहनाज गिल की एंट्री हुई, जिसे देख रश्मि देसाई तुरंत वहां से चली गईं और फोन पर किसी से बात करने लगीं। शहनाज ने उस दौरान सभी को हेलो किया, लेकिन रश्मि के रवैये की वजह से शहनाज उनसे नहीं मिली।

रश्मि का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शहनाज को नजरअंदाज करते नजर आ रही हैं। रश्मि की इस वीडियो पर यूजर्स अपना खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मैडम की दुश्मनी लगता है खत्म नहीं हुई है। दूसरे यूजर ने लिखा, हद है रश्मि अब तो नार्मल हो जाओ, यह कोई गेम नहीं है। एक और यूजर ने लिखा, रश्मि, शहनाज के स्टारडम से जल रही हैं।आपको बता दें कि रश्मि देसाई और शहनाज गिल एक साथ ‘बिग बॉस 13’ में नजर आई थीं। दोनों के बीच उस समय काफी झगड़ा भी हुआ था और अक्सर उनके बीच तू-तू मैं-मैं होती रहती थी। यही नहीं, रश्मि सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं और बिग बॉस के घर वह सिद्धार्थ के काले चिट्ठे खोल चुकी हैं।

 

Related Articles

Back to top button