ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
उत्तरप्रदेश

सनसनीखेज हत्याकांड की जांच के लिए विशेष जांच दल का किया गठन

लखनऊ | प्रयागराज में हुई माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद के हत्याकांड की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। इस संबंध में प्रयागराज कमिश्नरेट ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं, यूपी डीजीपी ने इसके पर्यवेक्षण के लिए एडीजी प्रयागराज जोन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है।गठित की गई एसआईटी में अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सतीश चंद्र, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली सतेंद्र प्रसाद तिवारी और विवेचना शेल ओम प्रकाश को शामिल किया गया है।

वहीं, पर्यवेक्षक टीम में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज व निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला इसके सदस्य हैं।इसके पहले हत्याकांड की जांच के लिए प्रदेश सरकार द्वारा न्यायिक आयोग का गठन किया जा चुका है। हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस (रिटायर्ड) अरविंद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व वाले आयोग में सेवानिवृत्त जज बृजेश कुमार सोनी और पूर्व डीजी सुबेश कुमार सिंह सदस्य होंगे। आयोग को दो महीने में जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जांच आयोग कानून, 1952 के तहत गृह विभाग ने इसका गठन किया है।

 

Related Articles

Back to top button