ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मनोरंजन

नाचने से बढ़िया कोई वर्कआउट नहीं : अभिनेत्री शर्वरी वाघ

यश राज फिल्म्स की खोज कही जाने वाली अभिनेत्री शर्वरी वाघ इन दिनों कुछ खास करने की तैयारी में हैं। अपनी पिछली फिल्म ‘बंटी और बबली’ के वेस्टर्न लुक में इतराने के बाद अब वह देसी अंदाज में दर्शकों को लुभाने की तैयारी कर रही हैं। शर्वरी अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर फिलहाल काफी गोपनीयता बरत रही हैं। शर्वरी वाघ हिंदी फिल्म जगत में कदम रखने वाले सबसे होनहार कलाकारों में से हैं। दर्शकों के बीच उनकी अलग छवि, अलग तेवर और अलग चमक को लेकर काफी चर्चाएं होती रही हैं। यश राज फिल्म्स के प्रबंध निदेशक आदित्य चोपड़ा ने उन्हें लाखों की भीड़ मे तलाशा और तराशा है। नृत्य उनका पहला प्यार है और वह अपनी फिटनेस के लिए भी नृत्य पर ही जोर देती हैं।

शर्वरी कहती हैं, “मुझे वर्कआउट के रूप में डांस करना अच्छा लगता है और ऐसा करके मुझे सबसे ज़्यादा खुशी मिलती है। डिजिटल मीडिया पर में देश के तमाम प्रतिभाशाली नर्तकों को काम देखती रहती हूं और सोशल मीडिया के सहारे इनके संपर्क में ङी रहती हैं। मेरी कशिश है कि मैं नृत्य के अलग अलग प्रारूपों के अपना सकूं और इन्हें सीख भी सकूं। मेरी कोशिश  ये भी है कि मैं सोशल मीडिया पर प्रशंसा पा रहे नर्तकों के साथ जल्द ही एक एक कार्यशाला आयोजित कर सकूं।”

Related Articles

Back to top button