ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
मध्यप्रदेश

महाराष्ट्र के अमरावती से आ रहे थे बैतूल NH-6 पर मुड़ रहे ट्रक में जा घुसी इनोवा, दोनों ने मौके पर दम तोड़ा

बैतूल    दीनदयाल रसोई चलाने वाले के बेटे और एक अन्य युवक की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा महाराष्ट्र के अमरावती से 15 किलोमीटर दूर अकोला रोड पर हुआ। अमरावती में उनका पोस्ट मार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों कार से जा रहे थे। तभी उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ गई।

ट्रक में जा घुसी इनोवा

शहर के समाजसेवी बलवीर मालवीय के बेटे अभिषेक उर्फ छोटू और उनके साड़ी सेंटर में काम करने वाले शैलेन्द्र मालवीय की मौत हुई है। दोनों इनोवा से एनएच-6 से बैतूल लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि बेलोर एयरपोर्ट चौक के पास सामने से ट्रक आ रहा था। ट्रक के अचानक मुड़ जाने से अभिषेक की कार उसमें जा घुसी। अभिषेक कार ड्राइव कर रहा था। घटना के बाद कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

दोनों ने मौके पर ही तोड़ा दम

दुर्घटना में अभिषेक और शैलेन्द्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अभिषेक साड़ी सेंटर चलाता था। शैलेन्द्र उसी शॉप में काम करता था। अमरावती में पोस्ट मार्टम के बाद शवों को बैतूल लाया जाएगा।

10 साल में नहीं बना हाइवे

जानकारी के अनुसार, नेशनल हाइवे 6 बनने का काम पिछले 10 साल से चल रहा है। इस कारण गाड़ियां टू-लेन से होकर गुजर रही हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि अगर हाइवे फोर लेन होता तो हादसा टल सकता था।

Related Articles

Back to top button