ब्रेकिंग
सोशल मीडिया स्टेटस पड़ा भारी! पवन खेड़ा के RSS विरोधी बयान को शेयर करने पर नीमच कांग्रेसी कार्यकर्ता... उपभोक्ता आयोग का कड़ा फैसला: सरोगेसी में धोखाधड़ी करने वाले अस्पताल को देना होगा ₹3.75 लाख का हर्जान... छतरपुर सड़क हादसा: मंत्री के काफिले की तेज रफ्तार का कहर, ई-रिक्शा से टकराने के बाद 7 लोग घायल, पुलि... कोल्ड्रिफ सीरप कांड: कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी के बाद अब 'बिल' गायब होने का खुलासा, प्रोपेलीन ग्ला... कटनी-दमोह हाईवे पर भीषण टक्कर! बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 12 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर दागदार हुई सिवनी पुलिस: हवाला कांड से पहले ही 11 निलंबित, अब घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हेड कांस्टे... राष्ट्रीय गौरव का क्षण: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भोपाल की 'बेटियाँ' स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में देंग... UP भर्ती मामले में CBI जांच पर ब्रेक! सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को पलटा, कहा- CBI जांच अंत... RSS का भविष्य मंथन: शताब्दी वर्ष के बाद संगठन की दिशा तय करने जबलपुर में जुटेंगे शीर्ष नेता, मोहन भा... शर्मनाक! दिल्ली यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी की हद! ABVP नेता दीपिका झा ने पुलिस के सामने प्रोफेसर को ...
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने आरआरआर (RRR) के लिए ट्रोलिंग पर जताई निराशा

बॉलीवुड से अपना करियर शुरू करने वालीं प्रियंका चोपड़ा आज के समय में ग्लोबल स्टार हैं। क्वांटिको सीरीज से उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा था। पिछले काफी समय से बॉलीवुड और अपनी निजी जिंदगी को लेकर किये गए खुलासे के बाद से प्रियंका सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

हालांकि, इस बीच प्रियंका चोपड़ा को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को तमिल फिल्म बता दिया था, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

आपको लोग नीचे गिराने का कारण ढूंढते हैं- प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने आरआरआर को तमिल फिल्म बताने पर ट्रोल करने वालों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उनकी बोलती बंद कर दी। उन्होंने मिड डे को दिए गए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं जो भी करती हूं, लोग उसमें गलतियां निकालने की कोशिश करते हैं। मुझे लगता है लोगों को ऐसा करने में मजा आता है।’

‘मैं हमेशा से एक फ्री-स्पिरिट रही हूं, लेकिन अब, मैं इन सब चीजों को लेकर थोड़ी सतर्क हो गई हूं, क्योंकि अब मेरा एक परिवार है, जिसके बारे में मुझे सोचना है। जितना ज्यादा आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हैं, उतना ज्यादा लोग आपको नीचे गिराने पर कारण ढूंढते हैं। हालांकि, मेरे पास मेरे परिवार का, दोस्तों का और फैंस का समर्थन है और मैं उसी पर फोकस करना जरूरी समझती हूं।’

आरआरआर को प्रियंका ने बताया था तमिल फिल्म

आपको बता दें कि बीते महीने प्रियंका चोपड़ा ने डैक्स शेपर्ड के पॉडकास्ट में ‘आरआरआर’ पर बातचीत की। इस दौरान जब अमेरिकन एक्टर ने आरआरआर को बॉलीवुड फिल्म बताया तो प्रियंका ने उनकी गलती सुधारने के चक्कर में उसे तेलुगु की जगह तमिल फिल्म बताया दिया था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ग्लोबल स्टार को बुरी तरह से ट्रोल किया गया था।

प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही अमेजन प्राइम की सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी, जिसके प्रमोशन के लिए वह कुछ दिनों पहले ही इंडिया आई हुई थीं। इसके अलावा वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट लव अगेन में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button