ब्रेकिंग
Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ...
धार्मिक

20 अप्रैल को वैशाख अमावस्या पर सर्वार्थसिद्धि सहित 4 शुभ योग, ग्रहों की स्थिति भी रहेगी खास

प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या होती है। इस बार 20 अप्रैल, गुरुवार को वैशाख मास की स्नान-दान अमावस्या है। इसी दिन साल का पहला सूर्यग्रहण भी होगा, लेकिन भारत में दिखाई न देने से यहां इसका कोई महत्व नहीं माना जाएगा। इस दिन कई शुभ योग भी बनेंगे, जिसके चलते इस तिथि का महत्व और भी बढ़ गया है। आगे जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे.

सालों में एक बार बनता है ये शुभ संयोग
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, 20 अप्रैल को वैशाख अमावस्या पर एक साथ कई शुभ योग बनेंगे। सालों में एक बार ऐसा मौका आता है जब अमावस्या पर सूर्यग्रहण भी हो और इतने सारे शुभ योग भी बने। इस दिन बनने वाले शुभ योग हैं-केदार, सर्वार्थसिद्धि, बुधादित्य और मानस।

4 ग्रह रहेंगे स्वराशि या उच्च राशि में
ज्योतिषाचार्य डॉ. मिश्र के अनुसार, 20 अप्रैल, गुरुवार को 4 ग्रह स्वराशि में रहेंगे। इस दिन सूर्य मेष राशि में रहेगा जो सूर्य की उच्च राशि है यानी इस राशि में सूर्य बलवान स्थिति में होता है। शनि कुंभ राशि में रहेंगे, जो इनकी स्वयं की राशि है। इनके अलावा गुरु मीन राशि में रहेंगे और शुक्र वृषभ राशि में रहेगा, जो इनकी स्वराशि है। ग्रहों की इस शुभ स्थिति में इस पर्व पर किए गए शुभ कामों का फल और भी बढ़ जाएगा।

ये काम कर सकते हैं इस दिन
20 अप्रैल को तिथि, वार और नक्षत्र से सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा केदार, बुधादित्य और मानस नाम के अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इतने सारे शुभ योग एक साथ होने से ये दिन खरीदी व नए काम की शुरूआत के लिए भी शुभ रहेगा। इस दिन किए गए स्नान-दान से कई गुना पुण्य फल मिलता है। अमावस्या तिथि पर शिवजी के साथ पितरों की पूजा भी करनी चाहिए। इस दिन नदियों, तीर्थों में स्नान, गोदान, अन्नदान, ब्राह्मण भोजन, वस्त्र दान करना पुण्य फलदायी माना जाता है।

Related Articles

Back to top button