ब्रेकिंग
Jharkhand Politics: जमशेदपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आदित्य साहू बोले- निर्दोष को फंसाना बंद करे ... Jamshedpur Bandh: हिमांशु हत्याकांड के बाद भड़का शहर, बढ़ते अपराध के विरोध में कल जमशेदपुर बंद का आह्व... Dr. Samuel Hahnemann Death Anniversary: रांची में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक को दी गई श्रद्ध... Mohali News: रोपड़ नहर हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान मां और ससुराल पक्ष में हुई तीखी बहस; जांच जारी PSEB Open School Admission 2026: 10वीं-12वीं ओपन स्कूल दाखिले का शेड्यूल जारी, बिना लेट फीस के इस ता... Gold & Silver Rate Today: जालंधर में सोना-चांदी के दाम जारी, चेक करें आज का ताजा भाव Amritsar Central Jail News: नशा तस्करी में जेल वार्डर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अफीम और मोबाइल बरामद Jalandhar Driving Test Center: तकनीकी खराबी से 3 घंटे तक ठप रहा सर्वर, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परेश... Gurdaspur Post Office News: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की बड़ी पहल, छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे गुरदा... Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष; चन्नी को ...
मनोरंजन

“किसी का भाई किसी की जान” का रिव्यु देते हुए फैंस बोले- KKBKKJ तो ब्लॉकबस्टर है

सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ईद के मौके पर आई इस फिल्म के भारत में 16000 से अधिक शो है और इसे 100 से अधिक देशों में रिलीज किया गया है। डायरेक्टर फरहाद सामजी की इस फिल्म में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है, जिसमें पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, भूमिका चावला, जगपति बाबू और अन्य जैसे कुछ बड़े और लोकप्रिय नाम शामिल हैं। साउथ के सुपरस्टार और ‘आरआरआर’ स्टार राम चरण भी फिल्म में एक स्पेशल कैमियो करते नजर आए हैं।

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘किसी का भाई किसी की जान’

‘किसी का भाई किसी की जान’ से सलमान खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उनकी राधे मोस्ट वांटेड भाई ओटीटी पर रिलीज हुई थी और आयुष शर्मा की फिल्म में वो लीड रोल में नहीं थे। तो कुल मिलाकर सारी उम्मीदें टिकी हैं ‘किसी का भाई किसी की जान’ से। फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो इसकी 60 हजार टिकटें बुक हो चुकी है, जिसे बहुत अच्छा नहीं तो खराब भी नहीं कहा जा सकता है।

मिल रहे मिक्स रिव्यूज 

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। ज्यादातर फैंस को कोई फर्क नहीं पड़ रहा कि फिल्म की एडवांस बुकिंग कैसी है, वो बस किसी भी तरह अपने फेवरेट स्टार को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। एक यूजर ने ट्विटर लिखा-  ‘कुवैत में VOX Cinema में किसी का भाई किसी की जान देखी। यह है..फिल्म में आग का सीन… यह एक आश्चर्यजनक ब्लॉकबस्टर होगा.. आग लगी दी भाई ने… फिल्म जरूर देखें.’

फिल्म क्रिटिक सुमित कदेल को किसी का भाई किसी की जान बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। उन्होंने साफ लिखा- एक शब्द समीक्षा… किसी का भाई किसी की जान  डिसपपॉइंटेड, यह एक कचरा है। तो दूसरे फैन ने इसे पूरी तरह से फैमिली एंटरटेनर बताया।

 

Related Articles

Back to top button