ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
धार्मिक

बिगड़ रहा है हर काम, तो शनिवार के दिन करें ये उपाय

हिंदू मान्यताओं के अनुसार हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित होता है। वही शनिवार का दिन भगवान श्री शनिदेव की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है।

इस दिन भक्त भगवान को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।

मान्यता है कि ऐसा करने से शनि कृपा होती है। लेकिन शनिवार के दिन अगर कुछ ज्योतिषीय उपायों को किया जाए तो शनिदेव अतिशीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और सभी दुखों व पीड़ाओं से मुक्ति दिलाते है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिन्हें करने से व्यक्ति का हर काम बनने लगता है साथ ही सुख में वृद्धि होती है तो आइए जानते है।

शनिवार के दिन करें ये आसान उपाय-
ज्योतिष अनुसार अगर किसी जातक की कुंडली में शनि दोष है और अशुभ प्रभाव छोड़ रहा है तो ऐसे में जातक को शनिवार के दिन काली गाय की सेवा करनी चाहिए। इसके साथ ही शनिवार के दिन रसोई में बनने वाली पहली रोटी गाय को खिलाएं। काली गाय को सिंदूर का तिलक करें और फिर गाय की सींग में मौली का धागा बांधकर उसे मोतीचूर के लड्डू खिलाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से शनिदोष दूर हो जाता है साथ ही शनि कृपा बरसती है।

अगर आप शनि के अशुभ प्रभावों को झेल रहे हैं और इससे मुक्ति पाना चाहते हैं या फिर शनिदेव के क्रोध से बचना चाहते हैं तो ऐसे में आप शनिवार के दिन अपने हाथ के नाम का 29 इंच लंबा काला धागा लें। इस धागे की माला बनाकर गले में धारण करें ऐसा करने से शनि का क्रोध शांत होता है। साथ ही सभी बिगड़े काम भी बनने लग जाते है।

Related Articles

Back to top button