ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
बिहार

यात्रियों को झटका! बंगाल-बिहार और उत्तराखंड रूट पर 28 फरवरी तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रेलवे ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की आशंका को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला किया है. पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक 24 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है. साथ ही कई ट्रेनों के फेरों में महत्वपूर्ण बदलाव की भी घोषणा की है.

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया कि कोहरा बढ़ने के साथ ट्रेनों की गति धीमी हो जाती है. सिग्नल विजिबिलिटी भी प्रभावित होती है. ऐसे में ट्रेनों के परिचालन में समस्या आती है. ऐसे में सुरक्षा कारणों से कई ट्रेनों के संचालन में फेरबदल आवश्यक हो जाता है. कोहरे की वजह से यात्रियों को अनावश्यक असुविधा न उठानी पड़े, इसके लिए रेलवे ने 24 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है.

24 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

जिन 24 ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया गया है, उनमें प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, कामाख्या-गया एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस और टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस शामिल हैं.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय व्यापक समीक्षा के बाद लिया गया है, ताकि भीषण कोहरे के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को न्यूनतम किया जा सके.

इन ट्रेनों के फेरे घटाए गए

रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द नहीं किया है, उनमें से कई की फेरों में कटौती की गई है. यह कदम भी कम विजीबिलटी की स्थिति में रेलवे ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुचारु रखने के उद्देश्य से उठाया गया है. फेरे घटाई गई प्रमुख ट्रेनों में ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, अजमेर-सीलदह एक्सप्रेस, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस, भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध एक्सप्रेस शामिल हैं.

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के नवीनतम टाइमटेबल और संचालन स्थिति की जांच अवश्य करें. कोहरे के कारण ट्रेनें सामान्य समय की तुलना में काफी देरी से चल सकती हैं, साथ ही कुछ ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन भी संभव है. रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सर्दियों के इस मौसम में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनका सर्वोच्च दायित्व है. कोहरे की स्थिति सामान्य होने पर ट्रेनों का संचालन पुनः नियमित कर दिया जाएगा. यात्रियों से अपील की गई है कि वे रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें और यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें.

Related Articles

Back to top button