ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब... Winter Air Quality Delhi: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन; पार्किंग फीस दोगुनी, व... Deoghar Housing Scam: अबुवा और पीएम आवास योजना में रिश्वत का खेल; बंदाजोरी पंचायत के ग्रामीणों ने लग... Congress vs RJD Jharkhand: राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-राजद आमने-सामने; 'घटिया मानसिकता' व... Child Labour Rescue Dumka: बासुकीनाथ में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई; 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, ...
उत्तरप्रदेश

10 साल की बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला, लोगों ने बचाई मासूम की जान

आगरा के संजय प्लेस की पार्किंग में बृहस्पतिवार दोपहर खूंखार कुत्तों ने 10 साल की बालिका पर हमला कर दिया। उसके पैर से मांस नोंच लिए। हमले से लहूलुहान बच्ची सहम गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचकर बालिका की जान बचाई।

गिहार बस्ती निवासी राजू की सूरसदन के सामने संजय प्लेस पार्किंग में चाय की दुकान है। दोपहर करीब 2 बजे उनकी कक्षा 2 में पढ़ने वाली 10 साल की पौत्री बाबा को खाना देने आई थी। उसके साथ छोटी बहन भी थी। पार्किंग के सामने मार्केट से गुजरते समय अचानक पांच-छह कुत्तों ने बालिका पर हमला कर दिया। पैर से मांस नोंच लिए। चीख सुनकर पार्किंग से लोग दौड़े। कुत्तों से बच्ची की जान बचाई। राजू ने बताया कि मार्केट में कुछ मीट की दुकानें हैं। आसपास खूंखार कुत्तों का झुंड बैठा रहता है। कोई भी व्यक्ति वहां से गुजरता है तो कुत्ते उसे दबोच लेते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सात दिन में यहां चार बच्चे व एक व्यक्ति को कुत्ते काट चुके हैं।

इलाज के लिए ले गए अस्पताल

राजू ने बताया कि जख्मी हालत में बालिका को इलाज के लिए इमरजेंसी ले गए। जहां जख्मों पर पट्टी की गई। वजीरपुरा निवासी 7 साल की फरीन पुत्री निसार अली को कुत्तों ने जख्मी किया था। इसके अलावा चश्मा विक्रेता के 12 साल के पुत्र देवा को भी कुत्तों ने काटा। सात दिन में यहां कुत्ता काटने की पांच घटनाएं हो चुकी हैं।

नगर निगम के पास नहीं इंतजाम

एक तरफ व्यस्त बाजार, स्मारक, रेलवे स्टेशन से लेकर अस्पताल और व्यावसायिक स्थलों पर कुत्तों का आतंक है, दूसरी तरफ नगर निगम के पास कुत्तों के हमलों को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार का कहना है कुत्तों के काटने की घटनाएं हमारी जिम्मेदारी नहीं हैं। जो शिकायतें आती हैं उसके आधार पर कुत्तों की नसबंदी कराई जाती है। कुत्तों को पकड़ने के लिए एक गाड़ी है। रोज 100 कुत्तों को नसबंदी के लिए पकड़ा जाता है।

ठेके पर चल रही नसबंदी योजना

एक कुत्ते की नसबंदी पर नगर निगम करीब 1100 रुपये खर्च कर रहा है। शहर में 60 हजार से अधिक कुत्ते हैं। 17 हजार कुत्तों की नसबंदी पर करीब 1.50 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। कुत्तों की नसबंदी योजना नगर निगम ने तीन संस्थाओं को ठेके पर दे रखी है।

 

Related Articles

Back to top button