ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
खेल

आईपीएल 2023 में कई महत्वपूर्ण क्रिकेटर्स ने गंवाए ‘ब्‍ल्‍यू टिक’

IPL: भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी सहित कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर पर अपना ‘ब्‍ल्‍यू टिक’ गंवा दिया है। ट्विटर पर ब्‍ल्‍यू टिक को वेरीफाइड अकाउंट माना जाता है। पिछले साल एलन मस्‍क ने ट्विटर खरीदा और प्‍लेटफॉर्म ने वेरीफाइड टिक की विरासत को हटाना शुरू किया।

एलन मस्‍क के प्रबंधन में ट्विटर ने अपने ब्‍ल्‍यू टिक को पेड सबस्क्रिप्‍शन पर ला दिया। इसके अंतर्गत अगर यूजर को वेरीफाइड ब्‍ल्‍यू टिक चाहिए तो उसे महीने की एक कीमत चुकाना होगी। इसके चलते भारत के कई दिग्‍गज क्रिकेटर्स ने ट्विटर पर अपना वेरीफिकेशन टिक गंवा दिया है। वैसे, ब्‍ल्‍यू टिक गंवाने का सिलसिला केवल भारतीय क्रिकेटर्स तक सीमित नहीं है। महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने भी प्‍लेटफॉर्म पर ब्‍ल्‍यू टिक गंवा दिया है।

एलक मस्‍क के मालिक बनने के बाद ट्विटर ने अपनी नीति में बदलाव किया। पहले ब्‍ल्‍यू टिक से वेरीफाइड अकाउंट की पुष्टि होती है। यह मशहूर हस्‍तियों, पत्रकारों, राजनेताओं और अन्‍य दिग्‍गजों की पहचान कराता था। मस्‍क ने नवंबर में कहा था कि ट्विटर 8 डॉलर प्रति महीने का चार्ज लगाएगा ताकि विज्ञापनों के अलावा राजस्‍व निकालने की नई तरकीब खोजी जा सके। कंपनी ने बाद में अन्‍य रंगों में चेक-मार्क्‍स का प्रस्‍ताव लाई जिसमें गोल्‍ड रंग से बिजनेर जबकि सरकार और कई संस्‍थाओं व अधिकारियों की पहचान ग्रे रंग से होती।

ट्विटर के लिए ब्‍ल्‍यू टिक की कीमत व्‍यक्तिगत यूजर के लिए 8 डॉलर प्रति महीना है। अगर किसी संस्‍था को वेरीफिकेशन चाहिए तो उसे मासिक 1,000 डॉलर का भुगतान करना होगा और अगर उससे संबंधित व्‍यक्ति या कर्मचारी अकाउंट हो तो 50 डॉलर महीने के अतिरिक्‍त देना होंगे। ट्विटर व्यक्तिगत खातों को सत्यापित नहीं करता है, जैसा कि मंच के प्री-मस्क प्रशासन के दौरान पिछले ब्लू चेक के मामले में था।

दिग्‍गज बास्‍केटबॉल खिलाड़ी लीब्रॉन जेम्‍स के पास अब भी ब्‍ल्‍यू टिक बरकरार है। इससे संकेत मिलता है कि उन्‍होंने पहले ही ट्विटर ब्‍ल्‍यू का सबस्क्रिप्‍शन ले लिया है।

 

Related Articles

Back to top button