ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
दिल्ली/NCR

‘दिल्ली के शादीपुर में शख्स को पीट-पीटकर मार डाला

दिल्ली के शादीपुर इलाके में एक 39 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में रविवार को पुलिस ने बताया कि शादीपुर इलाके में दो लोगों ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में पीसीआर कॉल शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मिली थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि एक शख्स घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है।

आरोपियों ने लात-घूंसे मारकर किया कत्ल

सूचना के बाद तत्काल पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पता चला कि घायल को स्थानीय लोगों द्वारा नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शख्स की पहचान बाद में पंकज ठाकुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि अपराध स्थल के निरीक्षण, स्थानीय खुफिया जानकारी और सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग के आधार पर दो व्यक्तियों की पहचान की गई। मामले की जांच में पता चला है कि शख्स को आरोपियों ने लात और घूंसे मारे थे।

बेटे के सामने योग गुरु को चाकू से गोदा

उधर, मंगोलपुरी इलाके में मामूली कहासुनी के बाद आरोपित ने बेटे के सामने पिता पर चाकू से हमला कर दिया।घायल की पहचान मंगोलपुरी के राकेश के रूप में हुई है।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मनीष भी मंगोलपुरी का रहने वाला है।पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।जानकारी के अनुसार, राजपार्क थाना पुलिस ने शुक्रवार को चाकू से हमला करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी।

शिकायतकर्ता राकेश ने बताया था कि वह योग गुरु हैं और मंगोलपुरी में उत्तर पश्चिमी जिला अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित आधार कार्ड कैंप में वह गया था।इस दौरान आरोपित मनीष कैंप में आधार कार्ड में नाम ठीक करवाने आया।जिसकी लाइन में न लगे होने की वजह से राकेश से बहसबाजी हो गई।गुस्से में आरोपित वहां से चला गया।जब राकेश बेटे के साथ आधार कार्ड कैंप से घर जा रहे थे।

इस दौरान आरोपित गली से निकाला और राकेश पर अचानक से चाकू निकालकर चार से पांच बार वार किया।घायल होकर राकेश सड़क पर गिर गए व आरोपित भागने लगा।चिल्लाने की आवाज सुनकर वहीं से गुजर रहे हेड कांस्टेबल विकास ने आरोपित को रोकने की कोशिश की।पुलिस कर्मी ने जब चाकू फेंकने को कहा तो उसने पुलिस कर्मी को धमकी दी।विकास ने पास पड़े डंडे से आरोपित के हाथ पर वार किया व उसे गिरफ्तार कर चाकू जब्त कर लिया।

 

Related Articles

Back to top button