ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे रीवा, पंचायती राज दिवस समारोह में हो रहे शामिल

रीवा  ।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रीवा दौरे पर आ रहे हैं, करीब 11.30 बजे तक वे एसएएफ मैदान में आयोजित राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी समारोह में प्रधानमंत्री आवास के 4 लाख हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश कराएंगे तथा जल जीवन मिशन की 7853 करोड़ लागत की 4 बड़ी समूह जल योजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वामित्व योजना के तहत देश के एक करोड़ 25 लाख हितग्राही को स्वामित्व संपत्ति कार्ड प्रदान करेंगे। इसके साथ ही रीवा से इतवारी तक प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंड़ी दिखाएंगे तथा विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

सीएम शिवराज बोले, अनेकों सौगातें लेकर ला रहे प्रधानमंत्री

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के सौभाग्य के सूर्य का फिर से उदय हुआ है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश की धरा रीवा पधार रहे हैं। प्रधानमंत्री जी अनेकों सौगातें मध्य प्रदेश के लिए लेकर आ रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

प्रधानमंत्री मोदी आज 11.30 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल एसएएफ मैदान पहुंचेगे। वे सबसे पहले विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का सुबह 11.35 बजे अवलोकन करेंगे। सुबह 11.50 बजे समारोह के मुख्य मंच पर आगमन होगा। समारोह में सुबह 11.50 बजे धरती कहे पुकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद समारोह में केन्द्रीय, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का उद्बोधन होगा। समारोह में दोपहर 12.05 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन होगा। इसके बाद समारोह में दोपहर 12.10 बजे पंचायत स्तर पर सार्वजनिक खरीद के लिए एकीकृत ई-ग्राम स्वराज और जीईएम पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा। समारोह में प्रधानमंत्री समावेशी विकास विषय पर आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत एकीकृत राष्ट्रीय लाँच और एकम समावेशी विकास बेवसाइट और मोबाइल एप का शुभारंभ करेंगे।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वामित्व संपत्ति कार्ड प्रदान करेंगे

समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएम आवास योजना के 4 लाख हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश कराएंगे तथा 4 समूह नल जल योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से ही रीवा इतवारी ट्रेन को हरी झण्डी दिखायेंगे तथा रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री देश के एक करोड़ 25 लाख व्यक्ति को स्वामित्व संपत्ति कार्ड प्रदान करेंगे। समारोह में दोपहर 12.32 बजे प्रधानमंत्री का उद्बोधन होगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन होगा।

Related Articles

Back to top button