ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

पीएम मोदी को धमकी देने वाला गिरफ्तार, 2060 पुलिसकर्मी रहेंगे सुरक्षा में

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर के सेतु रमन ने रविवार को इसकी जानकारी दी। दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के दौरे से पहले आत्मघाती बम हमले की धमकी वाली चिट्ठी केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पास आई जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कोच्चि दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 2060 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके तहत दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक कंट्रोल भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के रोड शो में 15,000 और युवम-23 कार्यक्रम में 20,000 लोगों के आने की उम्मीद है। युवम-23 के प्रतिभागी केवल मोबाइल फोन ला सकते हैं।
गौरतलब है ‎कि पीएम मोदी 24 और 25 अप्रैल को केरल का दौरा करेंगे जहां वो अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं पीएम मोदी के दौरे की जानकारी लीक होने पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि प्रधानमंत्री की केरल यात्रा पर खुफिया रिपोर्ट लीक होना एक गंभीर सुरक्षा चूक है। मुरलीधरण ने कहा कि मीडिया में अतिरिक्त पुलिस महानिदेश (एडीजीपी) की गुप्त रिपोर्ट का लीक होना एक गंभीर विफलता है।

Related Articles

Back to top button