ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
मनोरंजन

भाग्यश्री ने किया खुलासा, आखिर क्यों ‘मैंने प्यार किया’ के बाद बनाई फिल्म इंडस्ट्री से दूरी

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जिन्हें आप जितनी बार भी देखें आपका मन नहीं भरता है। ऐसे ही एक फिल्म है ‘मैंने प्यार किया’। ये फिल्म आज भी लोगों के दिलों के बेहद करीब है। इस फिल्म में सलमान खान और एक्ट्रेस भाग्यश्री ने काम किया था। ‘मैंने प्यार किया’ से फैंस के दिल में जगह बनाने वाली भाग्यश्री अचानक बॉलीवुड से गायब हो गईं थीं। सलमान के साथ उन की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया, लेकिन इस फिल्म के बाद वो बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं दी। इंडस्ट्री से अचानक गायब होने की वजह के बारे में भाग्यश्री ने पहली बार बताया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। इस बात का खुलासा भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू में किया।

भाग्यश्री ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि आखिर उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी क्यों बनाई। इंटरव्यू में जब भाग्यश्री से पूछा गया कि क्या उनका ये निर्णय ठीक था। इस पर उन्होंने कहा, ‘हां भी और नहीं भी। भाग्यश्री ने कहा कि कठिन इसलिए था क्योंकि मैंने उस वक्त काम न करने का फैसला लिया जब मुझे काम करने में मजा रहा था। और मुझे पता था कि मैं और भी बेहतर कर सकती हैं। इसके साथ ​ही काम न करने का निर्णय लेना कठिन इसलिए नहीं हुआ क्योंकि अभिमन्यु के इस दुनिया में आने के बाद मेरा पूरा ध्यान उसी की तरफ था और वो पल मुझे खुशियां दे रहे थे।’

इसी इंटरव्यू में भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू ने कहा, ‘मैं पिछले दो सालों से उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा हूं। जब मैंने ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ फिल्म साइन की तब थी, तभी से मैं मां से ये कहता था कि ये फिल्म आ जाने दो। इसके बाद मैं आपको इस घरेलू दुनिया से निकालकर वापस से उसी फिल्मी दुनिया में ले  जाउंगा, जो कभी आपका सपना था। क्योंकि मैं ये चाहता हूं कि आप अपनी जिंदगी की खुलकर जियो। उन्होंने कहा कि दुनिया बहुत खुल गई है, मां को फिर से स्क्रीन पर देखना अद्भुत होगा।’

Related Articles

Back to top button