सोनम कपूर ने फोटो शेयर कर पूछा ‘हे भगवान क्या करूं’?, लोगों ने दिए ऐसे-ऐसे मज़ेदार सजेशन्स

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने रॉयल फोटोज़ को लेकर चर्चा में हैं। फिर चाहें वो फोटोज़ उनके आलीशान घर की हों, या उनकी खुद की। सोनम ने हाल ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ रॉयल फोटोज़ शेयर कीं। इन फोटोज़ में सोनम काफी ग्लैमरस लग रही हैं और महारानी की तरह पोज़ दे रही हैं।
इन तस्वीरों की एक खास बात और है, वो ये कि इसमें सब कुछ काफी रॉयल लग रहा है। सोनम के कपड़ों से लेकर ज्वैलिरी और फर्नीचर तक सभी काफी रॉयल नज़र आ रहा है। सोनम इन फोटोज़ में काफी अच्छी लग रही हैं, लेकिन उसके बावजूद भी वो ट्रोल हो गईं। यूजर उन्हें क्यों ट्रोल कर रहे हैं ये हम आपको बताते हैं।
दरअसल, सोनम ने जो फोटो शेयर की उसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘हे भगवान क्या करूं’। इस फोटो का लिंक सोनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया। बस सोनम का इस कैप्शन के साथ लिंक शेयर करना था कि लोग कूद पड़े अपने-अपने सजेशन देने। किसी ने सोनम की एक्टिंग का मज़ाक उड़ाया, तो किसी ने कहा आपके पास बहुत पैसा है तो दान कर दीजिए। एक यूजर ने तो उन्हें झाड़ू पोंछा करने तक की सलाह दे डाली। देखें सोनम की फोटो पर लोगों नें उन्हें कैसे ट्रोल किया।
Sonam K Ahuja✔@sonamakapoor
Hain bhagwaan kya Karun https://www.instagram.com/p/CAHmShKFDg4/?igshid=14d1hymxs5prq …
सोनम जी, आपके पास तो काफ़ी पैसे है, बहुत कुछ कर सकते है, तो थोड़ा दान ही कर दीजिए।।
Sonam K Ahuja✔@sonamakapoor
Hain bhagwaan kya Karun https://www.instagram.com/p/CAHmShKFDg4/?igshid=14d1hymxs5prq …
Sonam K Ahuja✔@sonamakapoor
Hain bhagwaan kya Karun https://www.instagram.com/p/CAHmShKFDg4/?igshid=14d1hymxs5prq …
Tiles clean karo pochaaa maroooo
Sonam K Ahuja✔@sonamakapoor
Hain bhagwaan kya Karun https://www.instagram.com/p/CAHmShKFDg4/?igshid=14d1hymxs5prq …
Khana khale aur acting mat kar
Sonam K Ahuja✔@sonamakapoor
Hain bhagwaan kya Karun https://www.instagram.com/p/CAHmShKFDg4/?igshid=14d1hymxs5prq …
So jao sonam. Utho, wapas so jao
Sonam K Ahuja✔@sonamakapoor
Hain bhagwaan kya Karun https://www.instagram.com/p/CAHmShKFDg4/?igshid=14d1hymxs5prq …
कुछ भी करो, बस अपनी कोई फ़िल्म मत देख लेना
आपको बता दें सोनम कपूर इस वक्त दिल्ली में अपने घर पर पति आनंद आहूजा के साथ क्वरंटाइन हैं। सोनम ने कुछ दिन पहले अपने घर की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया था। सोनम के घर के अंदर की ये तस्वीरें किसी महल से कम नहीं थीं। सोनम के अपने बेडरूम से लेकर किचन तक की कई तस्वीरें शेयर की थीं।