ब्रेकिंग
Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बाल झड़ने से हैं परेशान? अपनाएं बालों की देखभाल के ये असरदार तरीके Baby Health Care: छोटे बच्चे बार-बार क्यों खुजलाते हैं कान? जानें क्या हैं इसके कारण और कब जाएं डॉक्... LIC and EPF Unclaimed Money: LIC और EPF में पड़े हैं 16,649 करोड़ रुपये, कहीं आपका पैसा भी तो नहीं? ... Vedanta ONGC Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट से वेदांता को बड़ा झटका, गुजरात तेल क्षेत्र का जिम्मा अब ONGC ... BCCL Q1 Results: कोल इंडिया की इकाई बीसीसीएल को 68 करोड़ का घाटा, राजस्व में भी दर्ज की गई गिरावट EPS Pension Hike: क्या 1000 से बढ़कर 7500 रुपये होगी न्यूनतम पेंशन? लोकसभा में सरकार ने दिया ये जवाब Sensex Nifty Fall: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के ... Madhya Pradesh Rain Alert: मध्य प्रदेश में मानसून की तूफानी वापसी, भोपाल-नर्मदापुरम समेत 35 से अधिक ... दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन, प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में निकाली भव्... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर पति-पत्नी का हंगामा, सुरक्षा घेरा तोड़कर किया NEET पर विरोध
खेल

विराट कोहली पर भारी बाबर आजम, बने ईश सोढ़ी की ‘फैब फाइव’ के नंबर वन बल्लेबाज

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने क्रिकट्रैकर इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान कई मसलों पर बात की। इस चैट के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने ‘फैब फाइव’ यानी पांच पसंदीदा खिलाड़ियों का चयन किया और ये भी बताया कि इनमें से किसे गेंदबाजी करना उन्हें सबसे मुश्किल लगता है।

दुनिया के टॉप पांच क्रिकेटर कौन-कौन हो सकते हैं इस पर लंबी बहस चल सकती है। इंटरनेशनल स्तर पर कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले कई साल में अपने  आप को साबित किया है और सोढ़ी की फैब फाइब लिस्ट के लिए कई खिलाड़ियों में फाइट थी। कई ऐसे बल्लेबाज जैसे कि विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट, केन विलियमसन, डेविड वार्नर और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के नाम पर विचार करते हुए उन्होंने अपने फैब फाइव का चयन किया है। इन नामों के अलावा बाबर आजम के नाम पर भी उन्होंने विचार किया।

ईश सोढ़ी ने बाबर आजम की बल्लेबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी फैब फाइब में बाबर आजम ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके खिलाफ गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल है। उन्होंने कहा कि उन्हें गेंदबाजी करना काफी कठिन टास्क है और खास तौर पर यूएई के कंडीशन में। सोढ़ी ने फैब फाइब का जो चयन किया उसमें उन्होंने बाबर आजम को पहले स्थान पर रखा है। वहीं इसके बाद उन्होंने स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन, विराट कोहली और जो रूट को शामिल किया। उन्होंने विराट कोहली को चौथे नंबर पर रखा है।

बाबर आजम क्रिकेट के हर प्रारूप में इस वक्त खुद को साबित कर चुके हैं और वो रन बनाने के मामले में काफी निरंतर हैं। कई क्रिकेटर्स ने उन्हें मॉर्डन डे क्रिकेट में पाकिस्तान का ग्रेट बल्लेबाज करार दिया है। आइसीसी टी20 रैंकिंग में वो इस वक्त दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। 74 वनडे में उन्होंने 3359 रन बनाए हैं जबकि 38 टी20 इंटरनेशनल मैचो में उन्होंने 1471 रन बनाए हैं। 26 टेस्ट में 5 शतक और 13 अर्धशतक के साथ उनके नाम पर 1850 रन हैं। इस वक्त वो वनडे में तीसरे जबकि टेस्ट में पांचवें नंबर के बल्लेबाज हैं।

Related Articles

Back to top button