ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
उत्तरप्रदेश

अतीक के दफ्तर में मिले खून के धब्बे और चाकू

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित माफिया अतीक अहमद के दफ्तर में पुलिस को जांच के दौरान खून के धब्बे और चाकू मिले हैं। इसके अलावा खून से सने कपड़े मिले हैं। अतीक के दफ्तर में खून से सनी चूड़ियां भी मिली हैं।जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के चकिया में माफिया अतीक अहमद का दफ्तर है। यह दफ्तर खंडहर हो चुका है। यहां सोमवार को यूपी पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची। यहां खून के धब्बे दिखाई दिए। सीढ़ियों पर खून के ताजे धब्बे दिखाई दे रहे हैं। पहले तल पर एक महिला की साड़ी और कुछ अंडर गारमेंट्स पुलिस को मिले हैं। आशंका है कि किसी महिला की यहां हत्या की गई है। इसके बाद उसका शव कहीं बाहर फेंक दिया गया।

जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धब्बे खून के जैसे दिखाई दे रहे हैं। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच रही है। आपको बता दें कि चकिया कर्बला स्थित माफिया अतीक अहमद के इस दफ्तर को दो साल पहले योगी सरकार ने ध्वस्त कर दिया था।कार्यालय का कुछ हिस्सा बचा है, जबकि आधा से अधिक हिस्से को पीडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। सोमवार को कार्यालय में खून के धब्बे देखे गए। इसके साथ ही खून से सना चाकू भी मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। छानबीन की तो दूसरे तल पर किचन में रखा सामान भी अस्त-व्यस्त मिला। हीटर समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त था।

 

Related Articles

Back to top button