ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
खेल

दिल्ली की करिश्माई जीत के बाद कप्तान ने खोल दिया अपना दिल

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 144 रन बनाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट पर 137 रन पर रोक दिया. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को 7 रन की रोमांचक जीत दर्ज करने का श्रेय अपने स्पिन गेंदबाजों अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को दिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल ने चार ओवर में 21 रन देकर दो और कुलदीप ने इतने ही ओवर में 22 रन देकर एक विकेट चटकाकर हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ा दी.

दिल्ली की करिश्माई जीत के बाद कप्तान ने खोल दिया अपना दिल

डेविड वॉर्नर ने स्पिनरों के अलावा आखिरी ओवर में 13 रन का बचाव करने वाले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और अनुभवी ईशांत शर्मा की भी तारीफ की. मैच के बाद पुरस्कार समारोह में डेविड वॉर्नर ने कहा, ‘मुकेश वहां दबाव में बिल्कुल कमाल के थे और हमारे दो वामहस्त स्पिनर शानदार थे. आप यह नहीं चाहेंगे कि बल्लेबाज गेंदबाजों के अभ्यस्त हो इसलिए मैं दोनों का इस्तेमाल एक साथ नहीं कर रहा था और यह कारगर रहा.’

इस खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा मैच विनर

पिछले दो मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले ईशांत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘उन्हें श्रेय मिलना चाहिए. उन्होंने आईपीएल में वापसी के लिए आने के लिए बहुत मेहनत की है और उन्होंने जो किया वह असाधारण था. वह पहले मैच से ही मुझसे कह रहे थे कि मैं खेलने के लिए तैयार हूं.’ लगातार दो मैचों में जीत दर्ज करने से खुश डेविड वॉर्नर ने कहा, ‘हम लगातार पांच मैच हारे है ऐसे में आज की जीत शानदार है. उम्मीद है कि हम अगले तीन मैच जीतेंगे , फिर कुछ सोचेंगे. हमारा अगला मुकाबला भी हैदराबाद से ही है.’

दिल्ली कैपिटल्स ने पलट दिया मैच का पासा 

बता दें कि अक्षर पटेल (34 रन और दो विकेट) के ऑलराउंड खेल और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने IPL टी20 के रोमांचक मुकाबले में सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को सात रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. दिल्ली के लिए अक्षर ने चार ओवर में 21 रन देकर दो और कुलदीप यादव ने इतने ही ओवर में 22 रन देकर एक विकेट चटकाकर हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ा दी.

हैदराबाद के बल्लेबाज फिर हुए चित 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिक नॉर्किया (चार ओवर में 33 रन) ने दो और ईशांत शर्मा (तीन ओवर में 18 रन) एक विकेट लिया. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 144 रन बनाने के बाद सनराइजर्स को छह विकेट पर 137 रन पर रोक दिया. हैदराबाद के लिए मयंक अग्रवाल ने 39 गेंद की पारी में सात चौके की मदद से 49 रन बनाए जबकि आखिरी ओवरों में हेनरिक क्लासेन ने 19 गेंद में 31 और वॉशिंगटन सुंदर ने 15 गेंद में नाबाद 24 रन बनाए, लेकिन यह टीम के लिए नाकाफी साबित हुआ.

 

Related Articles

Back to top button